Movie prime

Athiya Shetty और KL Rahul बनने वाले हैं पेरेंट्स? नाना बनने की बात पर सुनील शेट्टी ने किया ये खुलासा

अभिनेता सुनील शेट्टी 60 साल की उम्र में भी अपने खूबसूरत लुक को बरकरार रखते हैं। उनके चेहरे पर उम्र का कोई निशान नहीं दिखता. सुनील शेट्टी इन दिनों रियलिटी शो 'डांस दीवाने' को जज कर रहे हैं। वह माधुरी दीक्षित के साथ शो के सह-जज हैं।
 
कलर्स टीवी के शो 'डांस दीवाने' में सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दीपिका पादुकोण के बाद अथिया भी खुशखबरी दे सकती हैं। इससे फैंस के बीच उत्साह का स्तर हाई हो गया है.

भारती सिंह ने छेड़ी ये बात: दरअसल, शो के आने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। इस वीडियो में होस्ट भारती सिंह सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित से बात करती नजर आ रही हैं. भारती कहती हैं, "सुनील सर, आपकी बेटी को बच्चा होगा, आप दादा बनेंगे।" इसके जवाब में सुनील कुछ ऐसा कहते हैं, जिससे अथिया की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें शुरू हो जाती हैं.

नाना बनने की बात पर ये बोले सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने जवाब दिया, 'हां, जब मैं अगले सीजन में आऊंगा तो नाना की तरह स्टेज पर चलूंगा।' एक्टर का ये बयान काफी चर्चा में है. आपको बता दें कि अथिया और राहुल की शादी सुनील शेट्टी के फार्महाउस में हुई थी. 23 जनवरी 2023 को कपल ने सात फेरे लिए। जहां अथिया शेट्टी एक मशहूर स्टार किड और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. साथ ही केएल राहुल एक मशहूर क्रिकेटर भी हैं. शादी के बाद अथिया किसी भी फिल्म या ओटीटी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं. फैंस एक्ट्रेस को दोबारा एक्टिंग करते देखने के लिए उत्सुक हैं. इसी बीच सुनील शेट्टी के इस बयान ने लोगों के मन में हलचल पैदा कर दी है.