Movie prime

Arjun Kapoor करना चाहते हैं 10 साल के मासूम की मदद, पिता को खोने के बाद दिल्ली की सड़कों पर बेच रहा है रोल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट किया जिसमें वह एक छोटे बच्चे की मदद के लिए आगे आए।
 
दरअसल, दिल्ली का रहने वाला 10 साल का जसप्रीत नाम का लड़का अपने पिता की मौत के बाद रोल बेच रहा है। कुछ दिन पहले फूड ब्लॉगर ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. अब अर्जुन कपूर ने पोस्ट कर इस बच्चे की मदद करने की इच्छा जताई है.

अर्जुन उठाना चाहते हैं शिक्षा का जिम्मा

अर्जुन उठाना चाहते हैं शिक्षा का जिम्मा
अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि चेहरे पर मुस्कान के साथ, वह आगे की जिंदगी और उसके साथ आने वाली सभी चीजों का सामना कर रहे हैं। मैं इस 10 साल के बच्चे को सलाम करता हूं कि उसने 10 साल में अपने पैरों पर खड़े होने और अपने पिता का काम संभालने का साहस दिखाया।

एक्टर ने आगे लिखा कि उनके पिता के निधन के 10 दिन बाद. मुझे उसकी या उसकी बहन की शिक्षा में मदद करना अच्छा लगेगा। यदि किसी को इसका पता पता हो तो कृपया मुझे बताएं। अर्जुन की इस पोस्ट ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है. अब सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इस फिल्म में अर्जुन नजर आएंगे
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं उनके साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं.