स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच तकरार: 'राइज एंड फॉल 2' में हुआ खुलासा!
स्वरा और शहजाद की सोशल मीडिया बहस
मुंबई, 28 सितंबर (वेब वार्ता)। अभिनेत्री स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर चल रही बहस अब 'राइज एंड फॉल 2' शो में भी देखने को मिल रही है। शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद से सीधा सवाल किया कि वह स्वरा से बात क्यों नहीं कर रहे हैं।
सहवाग ने दोनों के बीच की पुरानी बयानबाजी का जिक्र करते हुए शहजाद से पूछा कि जब वह बाहर स्वरा के बारे में बातें करते हैं, तो शो में उनके सामने आने पर क्यों चुप हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने मजाक में कहा, 'शहजाद, आपने सोशल मीडिया पर स्वरा से कई बार बात की है, लेकिन अब जब वह शो में हैं, तो आप उनसे बात नहीं कर रहे। क्या आपकी आवाज चली गई है?'
इस पर शहजाद ने उत्तर दिया, 'कोई भी मुझे दबा नहीं सकता, लेकिन मैं नेगेटिविटी के साथ नहीं बैठता। अगर आप दूध मांगेंगे तो मैं खीर दूंगा, और अगर उंगली करेंगे तो शब्दों से जवाब दूंगा।'
जब शहजाद ने कहा कि वह स्वरा को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो स्वरा ने कहा कि नजरअंदाज करने का मतलब है किसी को भाव न देना, जबकि वह लगातार उनके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
स्वरा ने कहा, 'सर, इग्नोर का मतलब क्या होता है? इसका मतलब है कि आप भाव नहीं देंगे। जब से शो की घोषणा हुई है, मैंने 36 ट्वीट किए, 3-4 वीडियो बनाए, और 50 हजार मैसेज भेजे। ये इग्नोर नहीं है।'
स्वरा की इस बात पर शहजाद ने कहा, 'जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ हम हमेशा बोलेंगे।' इसके बाद दोनों के बीच बहस और तीखी हो गई। स्वरा ने कहा, 'यह चुनाव नहीं है, यह गेम है। उनका डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से नहीं चमकने वाला।'
शहजाद ने जवाब दिया, 'मेरे करियर की चिंता मत कीजिए, आप अपने पति को जीतने दीजिए।' शो में हुई इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बनिजय एशिया के सहयोग से 'राइज एंड फॉल सीजन 2' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है, और इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज होते हैं।