×

बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर: सलमान खान ने किए 15 कंटेस्टेंट्स का परिचय

बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर सलमान खान के साथ शुरू हो गया है, जिसमें 15 प्रतियोगियों का परिचय दिया गया। इस बार शो में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कुनिका सदानंद भी शामिल हैं। प्रतियोगियों के चयन के लिए दर्शकों की राय महत्वपूर्ण रही है। जानें कि किस प्रतियोगी ने दर्शकों का दिल जीता और कौन बनेगा शो का हिस्सा।
 

बिग बॉस 19 का आगाज़

बिग बॉस 19: सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का भव्य प्रीमियर शुरू हो चुका है। सलमान ने शो में भाग लेने वाले 15 प्रतियोगियों का परिचय दिया। इस मौके पर उन्होंने सभी सदस्यों के साथ मजेदार बातचीत की। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कुनिका सदानंद शो की 14वीं प्रतियोगी बनीं। वहीं, 15वें प्रतियोगी के लिए शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी के बीच मुकाबला देखने को मिला। शो के निर्माताओं ने इन दोनों प्रतियोगियों के चयन का निर्णय दर्शकों पर छोड़ दिया था, और आज इसका परिणाम सामने आया है। आइए जानते हैं कि दर्शकों ने किसके पक्ष में वोट दिया।


खबर अपडेट हो रही है…