प्रिंस नरूला ने वायरल गिरफ्तारी वीडियो पर दी सफाई
प्रिंस नरूला का बयान
प्रिंस नरूला पर वायरल गिरफ्तारी वीडियो: टीवी जगत के मशहूर अभिनेता प्रिंस नरूला एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें उन्हें पुलिस द्वारा ले जाते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस मामले पर प्रिंस ने खुद अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। आइए जानते हैं प्रिंस ने इस बारे में क्या कहा।
प्रिंस नरूला ने दी जानकारी
‘बिग बॉस 9’ के विजेता प्रिंस नरूला ने गुरुवार को इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और इसे फेक न्यूज करार दिया। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि वायरल वीडियो दरअसल उनके एक ब्रांड शूट का हिस्सा है। प्रिंस ने जोर देकर कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी का सामना नहीं करना पड़ा है।
खबर अपडेट हो रही है…