प्राची कोवली ने 'कसौटी जिंदगी की' के सफर को याद किया, एकता कपूर को किया धन्यवाद
प्राची कोवली का टेलीविजन सफर
मुंबई, 14 नवंबर। अभिनेत्री प्राची कोवली ने अपने प्रसिद्ध टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' के अनुभवों को ताजा किया। उन्होंने एकता कपूर का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस शो में काम करने का पहला अवसर दिया।
प्राची ने इंस्टाग्राम पर अपने सह-कलाकार मानव गोहिल के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, "कुछ यादें दिल के करीब होती हैं, चाहे कितने भी साल क्यों न बीत जाएं। 26 साल पहले 'कसौटी जिंदगी की' की एक झलक, जहां से मेरे टेलीविजन करियर की शुरुआत हुई थी।"
उन्होंने आगे कहा, "एकता कपूर का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे पहला ब्रेक दिया। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' जैसे शो में मुझ पर भरोसा बनाए रखा। कुछ शुरुआतें और रिश्ते वाकई खास होते हैं।"
प्राची कोवली ने 'कसौटी जिंदगी की' में राखी बसु सेनगुप्ता का किरदार निभाया था। राखी, शो के नायक अनुराग बसु की बड़ी बहन थीं।
उनकी शादी प्रवीण सेनगुप्ता से हुई थी और उनकी एक बेटी दीया सेनगुप्ता थी। यह प्राची का टेलीविजन करियर का पहला महत्वपूर्ण ब्रेक था, जिसमें उनके अभिनय की सराहना की गई और उन्हें 2002 और 2003 में आईटीए अवॉर्ड्स भी मिले।
शो 'कसौटी जिंदगी की' अनुराग और प्रेरणा की प्रेम कहानी पर आधारित था, जिसमें उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। यह शो 29 अक्टूबर 2001 से 28 फरवरी 2008 तक प्रसारित हुआ और दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय रहा।