×

दीपिका सिंह ने 'डोला रे डोला' पर किया अनोखा डांस, जानें क्या है खास!

दीपिका सिंह ने अपने शो 'मंगल लक्ष्मी' में ऐश्वर्या राय बच्चन के हिट गाने 'डोला रे डोला' पर आंखों पर पट्टी बांधकर डांस किया। उन्होंने इस अनोखे प्रदर्शन की झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं। दीपिका का यह डांस वीडियो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जानें उनके करियर और निजी जिंदगी के बारे में भी।
 

दीपिका सिंह का नया डांस वीडियो


मुंबई, 24 अप्रैल। अभिनेत्री दीपिका सिंह ने हाल ही में अपने शो 'मंगल लक्ष्मी' के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन के हिट गाने 'डोला रे डोला' पर आंखों पर पट्टी बांधकर एक अनोखे अंदाज में डांस किया।


दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस डांस के 'बिहाइंड-द-सीन्स' की कुछ झलकियां साझा कीं। उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह आंखों पर पट्टी बांधकर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “डोला रे डोला ब्लाइंडफोल्डेड टास्क की कोरियोग्राफी, आज के एपिसोड से!”


वीडियो में दीपिका को लाल, गुलाबी और पीले रंग के भव्य कढ़ाई वाले पारंपरिक लहंगे में देखा जा सकता है। उन्होंने एक खूबसूरती से डिज़ाइन की गई चोली और दुपट्टा पहना है, जिसे चोकर, हार, चूड़ियों और झुमकों के साथ सजाया गया है।


दीपिका सिंह का करियर एक दशक से अधिक समय से चल रहा है। उन्हें 2011 में प्रसारित हुए लोकप्रिय टीवी शो 'दिया और बाती हम' से पहचान मिली। यह शो उस समय के सबसे पसंदीदा धारावाहिकों में से एक था।


इस शो में दीपिका ने संध्या राठी का किरदार निभाया, जो एक आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखती है। उसकी शादी एक हलवाई से होती है, जो कम पढ़ा-लिखा है, लेकिन उसकी सपनों का समर्थन करता है।


'दिया और बाती हम' के बाद, दीपिका ने एकता कपूर के शो 'कवच, महाशिवरात्रि' और अन्य टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। वर्तमान में, वह 'मंगल लक्ष्मी' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


दीपिका की निजी जिंदगी की बात करें तो, उन्होंने 'दिया और बाती हम' के निर्देशक रोहित राज गोयल से शादी की है और उनका एक बेटा है, जिसका नाम सोहम है। इसके अलावा, वह ओडिसी डांस भी सीख रही हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं।