×

क्या है 'उड़ने की आशा' में रेणुका का नया सफर? सोनाली नाइक ने साझा की अपनी चुनौतियाँ!

सोनाली नाइक अब 'उड़ने की आशा' में रेणुका का किरदार निभाने जा रही हैं, जो पहले राधिका विद्यासागर ने किया था। उन्होंने इस भूमिका को निभाने में दबाव महसूस करने की बात कही, लेकिन इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। सोनाली ने बताया कि यह उनके करियर का पहला मौका है जब वह किसी चल रहे शो में पहले से निभाए जा रहे किरदार को आगे बढ़ा रही हैं। जानें उनके अनुभव और किरदार के बारे में और क्या बदलाव आने वाले हैं।
 

सोनाली नाइक का नया किरदार


मुंबई, 20 जुलाई। टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली नाइक अब लोकप्रिय धारावाहिक 'उड़ने की आशा' में रेणुका का किरदार निभाने जा रही हैं। यह भूमिका पहले राधिका विद्यासागर द्वारा निभाई गई थी। एक इंटरव्यू में सोनाली ने बताया कि उन्हें इस किरदार को निभाने का दबाव महसूस हो रहा है, लेकिन वह इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार कर रही हैं।


सोनाली ने कहा, ''राधिका मेरी करीबी दोस्त हैं और हम एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं। उन्होंने रेणुका का किरदार बहुत अच्छे से निभाया है। जब कोई कलाकार किसी भूमिका को इतनी खूबसूरती से निभाता है, तो उस किरदार को अपनाने में दबाव तो महसूस होता है। मैं भी इस दबाव को महसूस कर रही हूं, लेकिन मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी।''


यह अनुभव सोनाली के लिए खास है क्योंकि यह उनके करियर में पहली बार है जब वह किसी चल रहे शो में पहले से निभाए जा रहे किरदार को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी किसी को रिप्लेस नहीं किया।


अभिनेत्री ने कहा, ''मैंने आज तक कभी किसी किरदार को रिप्लेस नहीं किया है। यह मेरे लिए एक नया अनुभव है। 'उड़ने की आशा' पिछले ढाई सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इसलिए जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हालांकि, मुझे लगता है कि दबाव में काम करना अच्छा होता है, क्योंकि इससे कलाकार और मेहनत करता है।''


सोनाली ने आगे कहा, ''मैं रेणुका के किरदार को एक नए दृष्टिकोण से पेश करने की कोशिश करूंगी। मैं इसे राधिका की तरह नहीं निभाना चाहती। किरदार की मूल कहानी वही रहेगी, लेकिन मेरी अपनी छाप होगी। मैं इसे अपने नजरिए से दर्शकों के सामने लाऊंगी।''


रेणुका के किरदार के बारे में बात करते हुए सोनाली ने कहा, ''इस किरदार में कई पहलू हैं। समय के साथ बहुत कुछ बदलता है और इंसान के अनुभव भी उसे बदल देते हैं। रेणुका की जिंदगी में भी कई घटनाएँ हुई हैं। सचिन और सायली घर छोड़ चुके हैं, और सायली वह थी जिसने परिवार को एकजुट रखा था। रेणुका का हर बहू के साथ अलग रिश्ता है और अपने तीनों बेटों के साथ भी उसका अलग जुड़ाव है।''


उन्होंने कहा, ''यह देखना दिलचस्प होगा कि रेणुका अब घर को कैसे संभालती हैं। क्या सचिन और सायली वापस आएंगे? अगर वे लौटते हैं, तो रेणुका और सायली का रिश्ता कैसा होगा? कहानी में कई बदलाव आने वाले हैं, और मुझे लगता है कि दर्शकों को यह देखने में मजा आएगा।''


गौरतलब है कि 'उड़ने की आशा' में नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लों मुख्य भूमिकाओं में हैं। शो जल्द ही कहानी में सात साल का लीप लेने वाला है, जिसके बाद किरदारों की जिंदगी में कई नए मोड़ देखने को मिलेंगे।