क्या बिग बॉस के फैमिली वीक में नहीं जाएंगी काश्वी? जानें उनकी वजह
काश्वी का फैमिली वीक में न जाने का फैसला
मुंबई, 25 नवंबर। रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' की प्रतियोगी काश्वी हीरानंदानी, जो स्काउट की गर्लफ्रेंड हैं, ने स्पष्ट किया है कि वह शो के फैमिली वीक में भाग नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि वह अब किसी भी तरह की परेशानी से बचना चाहती हैं और केवल शो का आनंद लेना चाहती हैं।
काश्वी ने एक यूट्यूब लाइव स्ट्रीम में अपने छूटे हुए एपिसोड देखने की बात की। एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या वह फैमिली वीक के लिए बिग बॉस के घर में जाएंगी। इस पर काश्वी ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस सेगमेंट में भाग लेने से मना कर दिया है और अब और किसी समस्या में नहीं पड़ना चाहतीं।
उन्होंने कहा, "मैंने फैमिली वीक में जाने से पहले ही मना कर दिया है। मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती। मुझे और कोई प्रॉब्लम नहीं चाहिए। मैं बस चिल करना चाहती हूं। मैं बस आप सबके साथ शो देखना और उसे एंजॉय करना चाहती हूं।"
काश्वी ने आगे कहा, "इस वजह से मैंने शो में जाने से पहले ही मना कर दिया है। मुझे लगता है कि उनके माता-पिता, भाई रोहित या नियो में से किसी एक को वहां पर जाना चाहिए। मैं नहीं जा रही हूं। मेरा मानना है कि स्काउट को जो भी मैसेज देना है, वो कोई भी अच्छे से दे सकता है और उसके लिए उनका जाना जरूरी नहीं है।"
उन्होंने बताया कि पिछली बार वह अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ बिग बॉस में गई थीं। उन्होंने कहा, "शो से वापस आने के बाद, मैंने माता-पिता को बताया था। अब मैं दोबारा ऐसा नहीं करना चाहतीं और किसी भी तरह शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।"
काश्वी का यह निर्णय बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल के बीच हुए विवाद के बाद आया है। शो के दौरान उन्होंने दोनों के रिश्ते पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी और स्काउट को लव के साथ अधिक नजदीकी को लेकर चेतावनी भी दी थी।
काश्वी ने विशेष रूप से दोनों के ऑन-स्क्रीन बातचीत पर सवाल उठाए थे, जिसमें एक-दूसरे को मसाज देना भी शामिल था। उन्होंने कहा था कि यह व्यवहार नेशनल टेलीविजन के लिए उचित नहीं है। स्काउट और लव के बीच का रिश्ता तब से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, और दोनों से बार-बार उनकी नजदीकी और क्या उनके बीच कोई आकर्षण है, इस बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं। दोनों ने रोमांटिक रिश्ते में होने से इनकार किया है।