×

क्या बिग बॉस 20 में मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच होगी जबरदस्त बहस?

बिग बॉस 20 में रसोई के काम को लेकर मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच एक तीखी बहस देखने को मिलेगी। प्रोमो में दोनों के बीच की बातचीत ने दर्शकों को उत्सुक कर दिया है। क्या यह बहस आगे बढ़ेगी? जानें इस दिलचस्प विवाद के बारे में। शो में अन्य चर्चित चेहरे भी शामिल हैं, जो इसे और भी रोचक बनाते हैं।
 

बिग बॉस 20 में रसोई के काम पर विवाद

मुंबई, 9 सितंबर। 'बिग बॉस 20' के घर में अक्सर बर्तन, खाना और चाय जैसे साधारण काम भी बड़े विवाद का कारण बन जाते हैं, और इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है। आगामी एपिसोड के प्रोमो में, छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम और भोजपुरी सुपरस्टार तथा भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच रसोई के काम को लेकर तीखी बहस होती नजर आएगी।


प्रोमो में मैरी कॉम, स्काउटओपी से पूछती हैं कि बर्तन धोने की जिम्मेदारी किसके साथ है। रीति बताती हैं कि बर्तन धोना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन वह इस समय सभी के लिए चाय बना रही हैं।


रीति कहती हैं, 'बर्तन धोना मेरी जिम्मेदारी है, लेकिन मैं चाय बना रही हूं।'


इस पर मैरी पूछती हैं, 'चाय बनाने में कितना समय लगता है?' यह सवाल रीति को पसंद नहीं आता और वह मैरी से कह देती हैं कि वह खुद चाय बना लें। इसके बाद माहौल और भी गर्म हो जाता है।


रीति मैरी से कहती हैं, 'मुझे पता है मुझे क्या करना है। मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं, लेकिन मेरे बारे में पीठ पीछे बातें मत कीजिए।' इस पर मैरी भी चुप नहीं रहतीं और कहती हैं, 'पूरी दुनिया मुझे जानती है। आप कौन हैं, मैं नहीं जानती।'


मैरी का यह जवाब सुनकर रीति गुस्से में कहती हैं कि पूरी दुनिया मैरी कॉम का एक अलग रूप भी देखेगी।


प्रोमो देखने के बाद दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि दोनों के बीच यह बहस आगे कैसे बढ़ती है।


'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए 16 चर्चित चेहरे शामिल हैं। मैरी कॉम और रीति तिवारी के अलावा कनिका मान, माही विज, कुशाल टंडन, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, तन्मय सिंह यानी स्काउटओपी, रोहेड़ खान, यंग डीएसए और लव गिल भी इस शो का हिस्सा हैं। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है और इसे जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।