कुणाल खेमू का फिटनेस चैलेंज: 33 पुल-अप्स से दी प्रेरणा, जानें उनकी कहानी
कुणाल खेमू का फिटनेस सफर
मुंबई, 7 अक्टूबर। अभिनेता और फिल्म निर्माता कुणाल खेमू ने अपने काम के साथ-साथ फिटनेस पर भी ध्यान केंद्रित किया है। हाल ही में, उन्होंने अपनी फिटनेस यात्रा को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 33 पुल-अप्स करने में सफलता पाई है।
कुणाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके ट्रेनर ने उन्हें 25 पुल-अप्स का चैलेंज दिया।
उन्होंने बताया कि उन्होंने शुरुआत में केवल 5 से 8 रेप्स से शुरुआत की थी और निरंतर प्रयास और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। अभिनेता ने कहा, "मुझे 25 पुल-अप्स करने के लिए कहा गया था, लेकिन मैंने 33 कर दिखाए।"
उन्होंने आगे कहा, "बाद में मुझे पता चला कि मेरे ट्रेनर ने अंतिम गिनती भूल गए थे और पिछला वीडियो 31.5 पुल-अप्स पर कट गया था। इसलिए यह रहा पूरा वीडियो, जिसमें मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। आज मैंने 33 पुल-अप्स किए हैं, लेकिन मेरी शुरुआत भी 5 से 8 रेप्स से ही हुई थी। मैं यही कहना चाहता हूं कि निरंतर प्रयास करते रहिए और हर बार अपनी क्षमता को थोड़ा बढ़ाते रहिए। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, खासकर लंबे समय के लिए। जिंदगी कोई 100 मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि एक मैराथन है।"
कुणाल खेमू की हालिया फिल्म 'वाइब' को दर्शकों ने काफी सराहा है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने स्पाई एजेंसी प्रमुख (मैडम एच) के रूप में वापसी की है। स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर ने भी अपने अभिनय से प्रभावित किया है। फिल्म की कहानी दो दोस्तों हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) के इर्द-गिर्द घूमती है। हार्दिक हाल ही में रिहैब सेंटर से बाहर आया है और ड्रग्स के दलदल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। उसका दोस्त बग्स एक बड़ी कंपनी में काम करता है और उसकी मदद करता है।
कहानी में तब मोड़ आता है जब ये दोनों आम लोग एक खुफिया आतंकवादी साजिश और इंटेलिजेंस एजेंसी 'वाइब' के मिशन में फंस जाते हैं, जहां देश को बचाने की जिम्मेदारी अनजाने में इन दोनों पर आ जाती है।