×

पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, जानें नई तारीख!

पवन कल्याण की नई एक्शन फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। अब यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। पहले यह 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी। फिल्म के निर्माता मैथ्री मूवी मेकर्स ने इस बारे में जानकारी दी है। हरीश शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2016 की तमिल फिल्म 'थेरी' का रीमेक है। पवन कल्याण के साथ श्रीलीला, के.एस. रविकुमार, और अन्य सितारे भी इस फिल्म में नजर आएंगे। दर्शकों को पवन कल्याण का एक्शन और परफॉर्मेंस देखने का बेसब्री से इंतजार है।
 

पवन कल्याण की नई फिल्म की रिलीज डेट


मुंबई, 5 फरवरी। साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 26 मार्च को आने वाली थी, लेकिन अब इसे 19 मार्च को प्रदर्शित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी फिल्म के निर्माताओं ने साझा की।


मैथ्री मूवी मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "हमारी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर शानदार सेलिब्रेशन के लिए एक हफ्ता पहले आ रही है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"


इस घोषणा के बाद फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। सभी पवन कल्याण के एक्शन सीक्वेंस और उनकी दमदार अदाकारी देखने के लिए बेताब हैं।


फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है और यह 2016 की तमिल फिल्म 'थेरी' का रीमेक है। 'थेरी' को एटली ने निर्देशित किया था और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म कई भाषाओं में डब की गई थी, जिसमें हिंदी भी शामिल है।


फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण के साथ श्रीलीला नजर आएंगी। इसके अलावा, के.एस. रविकुमार, आशुतोष राणा, नवाब शाह, प्रथिबन, राशि, अविनाश, गौतमी और नागा महेश भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।


इस फिल्म में पवन कल्याण एक सख्त और बहादुर पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। 19 मार्च को रणवीर सिंह की पैन इंडिया हिंदी फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं।