द पैराडाइज का नया गाना 'अंजाना अंजानी' हुआ रिलीज, जानें क्या है खास!
फिल्म 'द पैराडाइज' का नया रोमांटिक गाना
मुंबई, 23 सितंबर (वेब वार्ता)। दक्षिण भारतीय अभिनेता नानी और कायडू लोहार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' का तीसरा गाना 'अंजाना अंजानी' अब उपलब्ध है। इस रोमांटिक ट्रैक को अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल रितेश जी राव ने लिखे हैं। गाने को रितेश जी राव और सुब्लाशिनी ने अपनी आवाज दी है।
गाने 'अंजाना अंजानी' में नानी और कायडू लोहार की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शाया गया है। इससे पहले फिल्म के दो गाने 'आया शेर' और 'येशनागुला' भी रिलीज हो चुके हैं। निर्माताओं के अनुसार, 'आया शेर' को यूट्यूब पर 200 मिलियन से अधिक बार देखा गया है, जबकि 'येशनागुला' को 119 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। एसएलवी सिनेमाज द्वारा निर्मित 'द पैराडाइज' 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम सहित आठ भाषाओं में विश्वभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।