×

क्या जापान में भी चलेगा 'पुष्पा 2' का जादू? जानें अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फिल्म की रिलीज डेट!

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' अब जापान में भी रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 16 जनवरी को जापानी थिएटर्स में प्रदर्शित होगी। रश्मिका ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। फिल्म की पहली कड़ी 'पुष्पा: द राइज' ने भारत में शानदार सफलता हासिल की थी। जापान में भारतीय फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, 'पुष्पा 2' को लेकर दर्शकों में उत्साह है। जानें इस फिल्म के बारे में और भी दिलचस्प बातें!
 

पुष्पा 2 का जापान में आगाज़




मुंबई, 3 दिसंबर। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की चर्चित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' अब जापान में भी दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।


रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की पुष्टि की।


उन्होंने बताया कि निर्देशक सुकुमार की इस हिट फिल्म को जापान में 16 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म भारत में पिछले साल 5 दिसंबर को प्रदर्शित हुई थी।


रश्मिका ने एक्स पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "कोनिचिवा, जापान! जंगल की आग अब ग्लोबल हो रही है... 'पुष्पा 2' 16 जनवरी को जापान में आएगी। क्या आप तैयार हैं?"


'पुष्पा 2' लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है, जिसमें अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज का किरदार निभाया है। पहली फिल्म 'पुष्पा: द राइज' 2021 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने काफी सराहा था।


जापान में भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। 2022 में एसएस राजामौली की 'आरआरआर' भी वहां रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया।


जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' भी जापान में प्रदर्शित हो चुकी है। इसके अलावा, रजनीकांत की 'मुथु' और 'बाहुबली 2' जैसी पुरानी भारतीय फिल्मों ने भी जापानी सिनेमाघरों में सफलता पाई है।


जापान में रिलीज होने वाली फिल्मों की सूची में प्रभास की 'सालार', आमिर खान की '3 इडियट्स', यश की 'केजीएफ' और रजनीकांत की 'जेलर' जैसी अन्य फिल्में भी शामिल हैं।