अजीत कुमार ने बेटे अद्विक को सरप्राइज स्कूल पिकअप देकर जीता दिल!
अजीत कुमार का प्यारा सरप्राइज
मुंबई, 13 नवंबर। दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता अजीत कुमार ने शुक्रवार को अपने बेटे अद्विक को एक खास सरप्राइज दिया। अचानक स्कूल के बाहर पहुंचकर उन्होंने अपने बेटे को लिया। पिता को देखकर अद्विक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने अपने पिता को गले लगा लिया। इस खूबसूरत क्षण की तस्वीर उनकी पत्नी और निर्माता शालिनी ने सोशल मीडिया पर साझा की।
शालिनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''सरप्राइज स्कूल पिकअप''। इस तस्वीर में अद्विक अपने पिता को गले लगाते हुए नजर आ रहा है। इस पल को देखने के बाद फैंस अजीत की तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अजीत अपने परिवार के लिए समय निकालना नहीं भूलते।
अजीत कुमार की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस के लिए यह पल खास है, क्योंकि आमतौर पर अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखते हैं।
अजीत कुमार इस समय निर्देशक आदिक रविचंद्रन की नई तमिल फिल्म 'डेयर डेविल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग 2 नवंबर से शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्माण अजीत की पत्नी शालिनी अजीत कुमार अपने प्रोडक्शन हाउस ब्रेव हार्ट्स प्रोडक्शन के तहत कर रही हैं।
निर्देशक आदिक रविचंद्रन ने अजीत के जन्मदिन से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। उन्होंने इसे अभिनेता के लिए एक सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट बताया।
फिल्म की तकनीकी टीम भी काफी मजबूत है। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी अभिनंदन रामानुजम को दी गई है। फिल्म की एडिटिंग विजय वेलुकुट्टी करेंगे, जो 'गुड बैड अग्ली' का भी हिस्सा थे। एक्शन सीन के लिए स्टंट कोरियोग्राफर सुप्रीम सुंदर और डांस कोरियोग्राफी के लिए कल्याण मास्टर को जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।