×

लंदन के इस म्यूजिम में Pushpa-2 एक्टर अल्लू अर्जुन का रखा जाएगा वैक्स स्टैच्यू

साउथ सिनेमा में अल्लू अर्जुन का स्टारडम सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन साल 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा 2' के बाद वह पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और अब अल्लू अर्जुन जल्द ही अपने दूसरे पार्ट 'पुष्पा-द रूल' के साथ अपने फैंस के बीच लौटेंगे.
 

साउथ सिनेमा में अल्लू अर्जुन का स्टारडम सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन साल 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा 2' के बाद वह पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और अब अल्लू अर्जुन जल्द ही अपने दूसरे पार्ट 'पुष्पा-द रूल' के साथ अपने फैंस के बीच लौटेंगे. पिछले महीने उन्हें 'पुष्पा-द राइज' में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अब हाल ही में सभी के दिलों पर राज करने वाले 'पुष्पा' उर्फ ​​अल्लू अर्जुन ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खबरों की मानें तो अब उनकी प्रतिमा सबसे बड़े म्यूजियम में लगाए जाने की तैयारी है।

लंदन के एक मशहूर म्यूजियम में अल्लू अर्जुन की मूर्ति लगाई जाएगी
फिल्म समीक्षक मनोबाला ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी साझा की और कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अल्लू अर्जुन की मोम की प्रतिमा लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित की जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने अल्लू अर्जुन की मूर्ति की एक फोटो भी शेयर की, जिसमें अल्लू अर्जुन हाथ में बंदूक लिए एक पत्थर पर बैठे हैं और पुष्पा-2 की तरह दिख रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन चौथे स्टार हैं जिनकी प्रतिमा म्यूजियम में लगाई जाएगी, इससे पहले प्रभास और काजल अग्रवाल समेत कई सितारे मैडम तुसाद म्यूजियम में अपनी प्रतिमा लगवा चुके हैं।