×

लौट रहा है 'रॉकी भाई', KGF 3 में फिर दिखेगा सुपरस्टार यश का जलवा! 

कन्नड़ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 के तीसरे भाग की चर्चा काफी समय से चल रही है। लेकिन अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 

मनोरंजन डेस्क, 14 अप्रैल 2023-कन्नड़ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 के तीसरे भाग की चर्चा काफी समय से चल रही है। लेकिन अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। KGF 2 को रिलीज हुए आज 1 साल हो गया है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के रिलीज होने के 1 साल का जश्न मनाने के लिए फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी होमेबल फिल्म्स ने बड़ा संकेत दिया है. जिसे देखकर फैंस खुशी के मारे सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगे. केजीएफ 2 की रिलीज की पहली सालगिरह पर मेकर्स ने एक धमाकेदार वीडियो जारी कर यश की फिल्म के तीसरे पार्ट का इशारा किया है।