×

पवन सिंह का नया गाना 'आरा के सारा' बना चर्चा का विषय, जानें इसकी खासियतें!

पवन सिंह का नया गाना 'आरा के सारा' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने में भोजपुरी संस्कृति की मस्ती और जोश का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। रितिका शर्मा के साथ उनकी जोड़ी और केमिस्ट्री ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है। जानें इस गाने की खासियतें और इसके पीछे की कहानी।
 

पवन सिंह का नया गाना 'आरा के सारा' हुआ रिलीज



मुंबई, 15 सितंबर (वेब वार्ता)। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'आरा के सारा' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। जी म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक चैनल पर जारी इस गाने को तेजी से व्यूज मिल रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर है।


इस गाने में भोजपुरी संस्कृति की मस्ती और ठेठ अंदाज का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। पवन सिंह अपने जाने-पहचाने जोश के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि अभिनेत्री रितिका शर्मा के साथ उनकी जोड़ी और स्क्रीन पर केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है। रितिका का डांस और अदाकारी गाने की रंगत को और बढ़ा रही है।


पवन सिंह ने बताया कि 'आरा के सारा' भोजपुरिया माटी की खुशबू, मस्ती और ऊर्जा से भरा हुआ है। उन्होंने इस गाने को तैयार करते समय दर्शकों को मनोरंजन के साथ भोजपुरी अंदाज का पूरा एहसास कराने की कोशिश की है। उन्हें उम्मीद है कि भोजपुरी संगीत प्रेमी और उनके फैंस इस गाने को पसंद करेंगे।



गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। इसके बोल सोनू सरगम आरा ने लिखे हैं, जबकि संगीत शुभम राज एसबीआर ने दिया है। कैमरामैन फिरोज खान, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और पोस्ट प्रोडक्शन का काम 3 स्टूडियो ने संभाला है। एडिटिंग का कार्य विकास पवार और दिनेश प्रजापति ने किया है।


यह गाना फिल्म 'लाखन सिंह' का हिस्सा है। जेवीडी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता जगदीश ए. शर्मा और इस्तखार शाह (दिलशाद) हैं। फिल्म का निर्देशन जगदीश ए. शर्मा ने किया है, जबकि प्रस्तुतकर्ता वी. के. चारी हैं।