त्रिशा कर मधु का नया गाना ‘अपने दम पे जीता हूं’ 6 मार्च को होगा रिलीज, जानें क्या है खास!
त्रिशा कर मधु का नया म्यूजिक वीडियो
मुंबई, 5 मार्च। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री और डांसर त्रिशा कर मधु हमेशा अपनी नई फिल्मों और गानों के कारण चर्चा में रहती हैं।
हाल ही में, त्रिशा कर मधु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने नए एल्बम के गाने का प्रचार कर रही हैं।
उन्होंने अपने नए गाने के टीजर को साझा करते हुए लिखा, "शुक्रवार सुबह एक अलग अंदाज में पूरा वीडियो देखें, अपने दम पे जीता हूं।" इस पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं, और फैंस एल्बम के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'अपने दम पे जीता हूं' गाने में त्रिशा कर मधु के साथ राकेश मिश्रा भी नजर आएंगे। यह गाना शुक्रवार को सुबह 7 बजे 'सवेरा म्यूजित वर्ल्ड' नामक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च होगा। इस एल्बम में राकेश मिश्रा की आवाज सुनाई देगी, और इसके लिरिक्स रजनीश चौथरी ने लिखे हैं।
टीजर वीडियो की शुरुआत एक शेर की दहाड़ से होती है, जिसके बाद राकेश की बाइक पर शानदार एंट्री दिखाई जाती है। वीडियो में त्रिशा कर मधु का ग्लैमरस लुक भी देखने को मिलता है।
त्रिशा कर मधु भोजपुरी सिनेमा की एक जानी-मानी और बोल्ड अभिनेत्री हैं। उनके फैंस उनकी खूबसूरती और डांस मूव्स के दीवाने हैं, और वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं।
त्रिशा का जन्म 10 जनवरी, 1994 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने भोजपुरी के कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में बड़े कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे, और अरविंद अकेला कल्लू जैसे नाम शामिल हैं।
वह अपने सोशल मीडिया पर नियमित रूप से खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं, और उनके इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।