उत्तर कुमार का नया गाना 'आजा मेरी गाड़ी में' फैंस को कर रहा है दीवाना!
उत्तर कुमार का नया गाना दर्शकों के बीच चर्चा का विषय
मुंबई, 22 फरवरी। हरियाणवी फिल्म उद्योग के निर्माता और अभिनेता उत्तर कुमार एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसने उनके फैंस में उत्साह का संचार कर दिया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने नए गाने 'आजा मेरी गाड़ी में' का देसी अंदाज में प्रमोशन किया है। फैंस को उम्मीद है कि इस बार उत्तर कुछ नया और मजेदार पेश करेंगे।
वीडियो में उत्तर कुमार के साथ हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव भी नजर आ रही हैं। दोनों कलाकार गाने की कुछ पंक्तियों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पूरी तरह से देसी है, जिसमें अंजलि राघव अपने गोरे रंग पर गर्व करती हैं, जबकि उत्तर कुमार दिलचस्प अंदाज में काले रंग की खूबसूरती का जिक्र करते हैं।
इस वीडियो के माध्यम से गाने के इस हिस्से का आनंद लोग ले रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री भी दर्शकों को भा रही है।
उत्तर कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''आजा मेरी गाड़ी में, जल्द ही आप मुझे और अंजलि राघव को एक साथ देखेंगे।'' इस पोस्ट के बाद फैंस गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एक यूजर ने टिप्पणी की, "उत्तर भाई, यह गाना सुपरहिट होने वाला है।"
दूसरे यूजर ने उनकी जोड़ी को 'देसी धमाका' बताते हुए लिखा, ''अंजलि राघव और उत्तर कुमार की जोड़ी मतलब पूरा देसी धमाका।''
अन्य यूजर्स ने फायर और हार्ट इमोजी के साथ वीडियो की सराहना की और कहा, "उत्तर कुमार का स्टाइल सबसे बेहतरीन है।", "अब गाड़ी में बैठने का मन कर रहा है… जल्दी गाना रिलीज करो।"