×

अभिषेक मल्हान का नया म्यूजिक वीडियो 'ना पूछदे': रोमांस का नया अंदाज!

अभिषेक मल्हान ने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'ना पूछदे' का अनावरण किया है, जिसमें दर्शकों को उनका नया रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा। इस गाने में अवनीत कौर भी हैं, और इसमें हास्य का तड़का लगाने के लिए राखी सावंत और सुनील पाल भी शामिल हैं। गाने की ताजगी और सैवी की आवाज ने अभिषेक को आकर्षित किया। जानें इस गाने के बारे में और क्या खास है!
 

अभिषेक मल्हान का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो




मुंबई, 11 जुलाई। अभिनेता और यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने हाल ही में अपने नए म्यूजिक वीडियो 'ना पूछदे' का जिक्र किया, जिसमें दर्शकों को उनका एक नया रोमांटिक रूप देखने को मिलेगा।




'ना पूछदे' गाने को सैवी फरीद ने गाया है, जबकि इसके बोल और संगीत दीप क्लैर और हर्ष नुसी ने तैयार किए हैं। यह गीत युवा प्रेम की मासूमियत और चंचलता को दर्शाते हुए रोमांस के खूबसूरत एहसास को व्यक्त करता है।




अभिषेक ने इस गाने के बारे में कहा, "इस गाने की ताजगी और सैवी की आवाज ने मुझे तुरंत आकर्षित किया। अंशुल गर्ग और निर्देशक सत्ती ढिल्लों की सोच ने मुझे कुछ नया करने का अवसर दिया। अब तक लोग मुझे एक खुशमिजाज इंसान के रूप में जानते थे, लेकिन 'ना पूछदे' में मेरा रोमांटिक पक्ष भी देखने को मिलेगा। अवनीत के साथ हमारी केमिस्ट्री भी बहुत स्वाभाविक रही।"




इस गाने में अवनीत कौर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जबकि राखी सावंत और सुनील पाल अपनी कॉमिक टाइमिंग से वीडियो में हास्य का तड़का लगाते नजर आएंगे। टीजर में अभिषेक और अवनीत की केमिस्ट्री ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है।




अवनीत कौर ने भी इस गाने को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की, "अभिषेक के साथ रोमांटिक ट्रैक पर काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा। वीडियो में गिद्धा करने का मौका मिलना मेरे लिए खास था। पंजाबी होने के नाते अपनी संस्कृति को पेश करना मेरे लिए सम्मान की बात थी।"




'ना पूछदे' को देसी म्यूजिक फैक्ट्री के बैनर तले रिलीज किया गया है।