मार्च में ओटीटी पर आने वाली नई फिल्में और सीरीज
मार्च का मनोरंजन
मार्च का महीना मनोरंजन प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के दीवाने हमेशा नई फिल्मों और सीरीज के रिलीज का इंतजार करते हैं। इस महीने कई बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स दर्शकों के सामने आने वाले हैं। होली के अवसर पर, आप इन नई फिल्मों और वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि मार्च में कौन-कौन सी नई फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी।
सुबेदार
अनिल कपूर की फिल्म 'सुबेदार' 5 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अनिल कपूर ने रिटायर सुबेदार अर्जुन मौर्या का किरदार निभाया है, जबकि राधिका मदान उनकी बेटी की भूमिका में हैं।
हैल्लो बच्चों
'हैल्लो बच्चों' एक वेब सीरीज है जो सेल्फ मेड एजुकेटर अलख पांडे की जिंदगी पर आधारित है। इसमें विनीत कुमार सिंह एक प्रेरणादायक शिक्षक का रोल निभा रहे हैं। यह सीरीज 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
जब खुली किताब
फिल्म 'जब खुली किताब' 6 मार्च को ZEE5 पर रिलीज होगी। इसमें पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सौरभ शुक्ला ने किया है।
मेड इन कोरिया
नेटफ्लिक्स पर 2 मार्च को तमिल फिल्म 'मेड इन कोरिया' रिलीज होगी। यह एक क्रॉस-कल्चरल कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा है, जो एक तमिल लड़की के कोरिया जाने के सपने की कहानी है।
बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड
कोरियन ड्रामा 'बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड' 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2
हॉलीवुड वेब सीरीज के शौकीनों के लिए, चार्ली कॉक्स एक बार फिर से 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2' में नजर आएंगे, जो 25 मार्च को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
रूस्टर
कॉमेडियन स्टीव कारल 'रूस्टर' के जरिए कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। यह सीरीज 9 मार्च को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन
'पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन' 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। एक्शन प्रेमियों के लिए यह फिल्म एक बेहतरीन विकल्प है।