×

आमिर खान और वीर दास की नई फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में क्या है खास?

आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीर दास के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने उनकी नई फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का ऐलान किया। इस वीडियो में आमिर और वीर के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती है, जिसमें फिल्म के एक्शन और रोमांस के बारे में चर्चा की जाती है। फिल्म 16 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। जानें इस फिल्म में क्या खास है और वीर दास के करियर के बारे में।
 

फिल्म का मजेदार ऐलान




आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीर दास के साथ एक दिलचस्प वीडियो साझा किया, जिसमें वह वीर से पूछते हैं, "ये क्या बनाया है? मैंने तुमसे एक्शन स्पाई थ्रिलर बनाने को कहा था।" इस पर वीर दास ने मजाक में कहा, "सर, इसमें एक्शन तो बहुत है, पिटाई भी खूब है!"


आमिर ने हंसते हुए कहा, "क्या तुम्हारी पिटाई होना ही एक्शन है?"


वीडियो में आमिर यह भी जानना चाहते हैं कि फिल्म में एक्शन, रोमांस और आइटम नंबर को कैसे पेश किया जाएगा। इस हल्की-फुल्की बातचीत में आमिर ने वीर पर संदेह जताया कि फिल्म फ्लॉप हो सकती है और दर्शक उन्हें मारेगी। वीर ने जवाब दिया कि 'लाल सिंह चड्ढा' भी तो फ्लॉप हुई थी, जिस पर आमिर मजाक में वीर की पिटाई करने लगते हैं। लेकिन मजा तब आता है जब स्क्रीनिंग के बाद दर्शक फिल्म की तारीफ करते हैं।


आमिर ने इस वीडियो को मजेदार अंदाज में इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "'क्या बनाया' से 'क्या बनाया' तक कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और जासूसी के वाइल्ड राइड के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"


वीर दास एक प्रसिद्ध स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता हैं, जिन्होंने 2007 में 'नमस्ते लंदन' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है।