Netflix पर छाई विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम', जानें इसकी कहानी
Netflix पर ट्रेंड कर रही 'किंगडम'
Netflix Trending Movie: साल 2025 में कई ऐसी फिल्में आईं, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अपेक्षित रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन जब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आईं, तो इनका जादू चल गया। आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में चर्चा करेंगे। 2 घंटे 40 मिनट की इस फिल्म में एक्शन, इमोशन, बलिदान, एडवेंचर और ड्रामा का भरपूर मिश्रण है। हम बात कर रहे हैं साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'किंगडम' की, जो अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
एक महीने पहले हुई थी रिलीज
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रुपये बताया गया है। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई, तो इसे दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली।
कितना था बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'किंगडम' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 51.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। विश्व स्तर पर इसने 82 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि विदेशों में इसकी कमाई 21.25 करोड़ रुपये रही। कुल मिलाकर, यह फिल्म अपने बजट को भी नहीं निकाल पाई।
ओटीटी पर आते ही हुई ट्रेंड
हालांकि बॉक्स ऑफिस पर 'किंगडम' का प्रदर्शन ठंडा रहा, लेकिन नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है। स्ट्रीमिंग के बाद से यह पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है और इसे काफी अच्छे व्यूज मिल रहे हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ सत्यदेव कांचराना और भाग्यश्री बोरसे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।