‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, जानें इसमें क्या है खास!
‘रामायण’ का गाना ‘जय जय राम’ दर्शकों के बीच आया
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के लिए दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में, फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस गाने में भगवान राम और माता सीता के अद्भुत संबंध के साथ उनके विवाह की भव्य झलक प्रस्तुत की गई है। इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। गाने के बोल प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं.
सोशल मीडिया पर गाने की धूम
गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके विजुअल्स और संगीत की चर्चा तेज हो गई है.
राम-सीता के विवाह का भव्य दृश्य
‘जय जय राम’ के वीडियो में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वीडियो में साई पल्लवी भगवान राम को वरमाला पहनाते हुए दिखाई देती हैं, जबकि रणबीर कपूर विभिन्न दृश्यों में भगवान राम के स्वरूप में नजर आते हैं.
भक्ति और आध्यात्मिकता का समावेश
गाने में भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिकता को प्रमुखता दी गई है। ‘जय जय राम’ का बार-बार दोहराव इसे एक भक्तिमय मंत्र जैसा अनुभव कराता है, जो भगवान राम के प्रति आस्था और विश्वास को दर्शाता है.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की कास्ट भी इसे खास बनाती है। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में दिखाई देंगी.
ए.आर. रहमान और हंस जिमर का संगीत
फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी चर्चा है। ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर इस प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं.
फिल्म का बजट और रिलीज की योजना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रामायण’ का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बना सकता है. फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहले भाग को दिवाली 2026 पर प्रदर्शित करने की योजना है.