×

हिमेश रेशमिया का नया म्यूजिकल इवेंट: 'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक होगा लॉन्च!

राजश्री प्रोडक्शंस की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक 20 सितंबर को मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में लॉन्च किया जाएगा। इस खास म्यूजिकल इवेंट में हिमेश रेशमिया 25 म्यूजिशियंस के साथ लाइव परफॉर्म करेंगे। फिल्म का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है और इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पहली बार नजर आएगी। जानें इस इवेंट के बारे में और क्या खास है इस फिल्म में!
 

विशेष म्यूजिकल इवेंट का आयोजन


मुंबई, 16 सितंबर (वेब वार्ता)। राजश्री प्रोडक्शंस की नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के संगीत को एक अनोखे तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके निर्माता 20 सितंबर को मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में एक विशेष म्यूजिकल शाम का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर संगीतकार हिमेश रेशमिया लगभग 25 म्यूजिशियंस के साथ लाइव परफॉर्मेंस देंगे और फिल्म का बहुप्रतीक्षित टाइटल ट्रैक पेश करेंगे। कार्यक्रम का आरंभ शाम 5:30 बजे होगा।


फिल्म की खासियतें

सूरज आर. बड़जात्या द्वारा निर्देशित ‘ये प्रेम मोल लिया’ को एक म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हिमेश रेशमिया ने इस फिल्म के लिए कुल सात गाने तैयार किए हैं।


हिमेश और सूरज आर. बड़जात्या ने इससे पहले ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी साथ काम किया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी पहली बार एक साथ नजर आएंगे। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।