स्टार गोल्ड ने 'धुरंधर' के प्रीमियर के लिए अनोखा कैंपेन लॉन्च किया!
धुरंधर का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
मुंबई, 31 मार्च (वेब वार्ता)। स्टार गोल्ड ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की घोषणा के लिए एक विशेष कैंपेन शुरू किया है। इस फिल्म का सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता प्राप्त कर रहा है, और अब 'धुरंधर' भी टीवी पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए तैयार है।
इस कैंपेन के अंतर्गत जियोस्टार नेटवर्क के लगभग 20 प्रमुख चैनलों जैसे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2, स्टार गोल्ड रोमांस, स्टार गोल्ड थ्रिल्स, स्टार गोल्ड सेलेक्ट, स्टार उत्सव मूवीज, कलर्स सिनेप्लेक्स, और अन्य पर एक साथ 'ग्लिच' दिखाया गया, जिससे दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी।
27 मार्च को रात 9:12 बजे अचानक स्क्रीन पर फ्लिकर और डिस्टर्बेंस दिखाई दिया, जिससे दर्शकों का ध्यान तुरंत खींचा गया। इसके बाद एक साथ अनाउंसमेंट किया गया कि 'धुरंधर' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम सात बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर प्रसारित होगा।
जियोस्टार के प्रवक्ता ने कहा कि हम चाहते थे कि 'धुरंधर' का टीवी प्रीमियर भी फिल्म की तरह ही भव्य और विशेष हो। इस अनोखे ऑन-एयर एक्टिविटी के माध्यम से हमने दर्शकों का ध्यान तुरंत आकर्षित किया।
यह पूरा कैंपेन फिल्म की भव्यता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था, ताकि अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचा जा सके। 'धुरंधर' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम सात बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर एक साथ दिखाया जाएगा।