×

राज कुंद्रा की नई फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, शिल्पा शेट्टी ने किया खास जश्न!

राज कुंद्रा की नई पंजाबी फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मौके पर उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने पति पर गर्व जताया। फिल्म एक्शन, साहस और संघर्ष की कहानी पर आधारित है, जिसमें राज कुंद्रा एक सिख युवक का किरदार निभा रहे हैं। दर्शकों से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। जानें इस फिल्म के बारे में और क्या खास है!
 

राज कुंद्रा की फिल्म का धमाकेदार आगाज़


मुंबई, 7 अगस्त। अभिनेता राज कुंद्रा की नई एक्शन ड्रामा थ्रिलर पंजाबी फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' आज सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। इस अवसर पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने पति पर गर्व व्यक्त किया।


शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपने पति के साथ सिनेमाघर में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में फिल्म की कुछ झलकियां भी शामिल हैं। उन्होंने अपने पति के लिए एक विशेष संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने उनकी प्रशंसा की और फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी।


उन्होंने लिखा, "कुछ हीरो कैप पहनते हैं, लेकिन मेरा हीरो पगड़ी पहनता है। मुझे आप पर गर्व है, राज कुंद्रा। 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' अब सिनेमाघरों में है। पंजाब की पहली डकैती वाली फिल्म देखने जरूर जाएं। पूरी टीम को बधाई।"


फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' एक पंजाबी एक्शन-ड्रामा है, जिसमें राज कुंद्रा मुख्य भूमिका में हैं। वह एक सिख युवक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी साहस, संघर्ष, अपराध और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें पंजाब के एक साधारण बैंक में तीन अजीब नाम वाले लोग डाका डालते हैं, जो धीरे-धीरे एक खतरनाक दिमागी खेल में बदल जाता है। फिल्म में एक्शन के साथ गहरे जीवन के संदेश भी शामिल हैं। राज कुंद्रा का किरदार रहस्यमय और प्रभावशाली नजर आ रहा है।


इस फिल्म में राज कुंद्रा और पायल राजपूत के अलावा गरविता साधवानी, महाबीर भुल्लर, परमवीर सिंह, अंकित सागर, अमित बहल और कुलवीर सोनी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सौरभ वर्मा ने किया है और इसका निर्माण अक्यूर मीडिया द्वारा किया गया है। फिल्म की कहानी लॉरेंस जॉन ने लिखी है। यह फिल्म 7 अगस्त से सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।