×

बॉलीवुड और साउथ इंडियन सितारों के बच्चों के नामों में आध्यात्मिकता का जादू!

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के सितारे अपने बच्चों को ईश्वर और देवी-देवताओं के नामों से नवाज रहे हैं। सोनम कपूर ने अपने बेटे का नाम रुद्रलोक रखा है, जबकि अन्य सितारे भी आध्यात्मिक नामों का चयन कर रहे हैं। जानें किसने अपने बच्चों के लिए कौन से खास नाम चुने हैं और इन नामों के पीछे की प्रेरणा क्या है।
 

बच्चों के नामों में आध्यात्मिकता का नया ट्रेंड


मुंबई, 9 मई। हाल के दिनों में, बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के कई सितारे अपने बच्चों को ऐसे नाम दे रहे हैं जो ईश्वर, देवी-देवताओं और आध्यात्मिकता से जुड़े हुए हैं। ये नाम न केवल अनोखे हैं, बल्कि इनमें गहरी सांस्कृतिक और भक्ति की भावना भी समाई हुई है। हाल ही में, सोनम कपूर ने अपने छोटे बेटे के नामकरण की घोषणा की।


सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया कि यह बच्चा भगवान विष्णु की कृपा से आया है और इसे दिव्य आशीर्वाद मानती हैं। उनके पहले बेटे का नाम वायु है, जो भगवान विष्णु से प्रेरित है। वहीं, छोटे बेटे का नाम रुद्र भगवान शिव के रुद्र रूप से लिया गया है, जिसका अर्थ है दुखों का नाशक और प्राण शक्ति। सोनम ने लिखा, “रुद्र निडर, दयालु और शक्ति व प्रकाश का प्रतीक बने।”


हालांकि, बच्चों के नामों में ईश्वर और देवी-देवताओं का प्रभाव सोनम कपूर से पहले भी कई सितारों द्वारा अपनाया गया था। इन नामों में वैदिक और धार्मिक प्रेरणा शामिल है, जो अभिनेताओं की गहरी आस्था और संस्कृति को दर्शाती है। अब बॉलीवुड में बच्चों के नाम रखना केवल एक फैशन नहीं रह गया है, बल्कि यह श्रद्धा और दिव्यता का प्रतीक बन गया है।


वत्सल सेठ और इशिता दत्त ने अपनी दूसरी बेटी का नाम वेदा रखा है, जिसका अर्थ है ‘ज्ञान’ और ‘बुद्धिमत्ता’। उनके पहले बेटे का नाम वायु है, जो पवन देवता से प्रेरित है। इसी तरह, यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने बेटे का नाम वेदविद रखा है, जिसका अर्थ है 'वेदों का ज्ञाता'। यह नाम अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चुना गया था।


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का नाम वामिका है, जो देवी दुर्गा का एक नाम है। यह नाम शक्ति और रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है। उनके बेटे का नाम अकाय है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है, जिसका अर्थ है दिव्य शक्ति। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे का नाम वियान है, जो भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है।


जूनियर एनटीआर के बेटे का नाम अभय है, जो भगवान शिव का एक नाम है। नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपने एक बेटे का नाम रुद्रोनील (शिव से संबंधित) और दूसरे बेटे का नाम दैविक (देवता की शक्ति) रखा है। अन्य नामों में अमाला पॉल के बेटे का नाम इलई (कार्तिकेय) और कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी का नाम सरायाह (ईश्वर की राजकुमारी) शामिल है।