फिल्म 'रामायण' में भव्य 'हनुमान चालीसा' का नया वर्जन रिलीज
फिल्म 'रामायण' का नया भक्ति ट्रैक
निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म 'रामायण' की रिलीज के दौरान दर्शकों को एक शानदार सरप्राइज दिया है। उन्होंने फिल्म से संबंधित 'हनुमान चालीसा' का एक नया और भव्य संस्करण पेश किया है। इस भक्ति गीत को देश के पांच प्रमुख गायकों ने मिलकर गाया है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर शामिल हैं। संगीत के जादूगर ए.आर. रहमान ने इस ट्रैक का संगीत तैयार किया है, जबकि इसके बोल प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैं।
इस भक्ति गीत की मधुर और शक्तिशाली आवाज ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है, और लोग भक्ति रस में डूब गए हैं। भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल की गहरी और प्रभावशाली आवाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। सनी के डायलॉग और उनकी उपस्थिति ने गाने के प्रभाव को कई गुना बढ़ा दिया है, जिसकी प्रशंसा सोशल मीडिया पर की जा रही है।