×

देव शर्मा का भगवान राम का किरदार: क्या है इस फिल्म की खासियत?

अभिनेता देव शर्मा जल्द ही 'श्री रामायण कथा' में भगवान राम का किरदार निभाने जा रहे हैं। हालांकि, इस भूमिका को स्वीकार करने में उन्हें संकोच था, खासकर जब एक और बड़े बजट की 'रामायण' पहले से बन रही थी। उनके पिता की एक सलाह ने उनका दृष्टिकोण बदल दिया। जानें इस फिल्म की अनोखी विशेषताएँ और देव शर्मा का अनुभव।
 

देव शर्मा की नई फिल्म 'श्री रामायण कथा'


मुंबई, 24 सितंबर (वेब वार्ता)। अभिनेता देव शर्मा जल्द ही 'श्री रामायण कथा' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। हालांकि, शुरुआत में वह इस भूमिका के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि जब रणबीर कपूर और साई पल्लवी जैसे सितारों के साथ एक बड़े बजट की 'रामायण' पहले से बन रही है, तो एक और रामायण बनाने की आवश्यकता क्यों है। इस बीच, उनके पिता की एक छोटी सी सलाह ने उनका दृष्टिकोण बदल दिया और वह फिल्म की टीम से मिलने पहुंचे।


देव शर्मा ने उस दिन को याद किया जब उन्हें 'श्री रामायण कथा' में भगवान राम का रोल ऑफर किया गया था। उन्होंने कहा, "मुझे आज भी याद है, वह रविवार का दिन था। मैं आलू के पराठे खा रहा था, तभी फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह का फोन आया। उन्होंने कहा कि हम 'रामायण' पर एक प्रोजेक्ट बना रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं 'रामायण' नहीं करूंगा। मुझे लगा कि उन्होंने शायद लक्ष्मण या रावण के किरदार के लिए फोन किया होगा।"


देव ने आगे कहा, "मेरे मन में यह विचार इसलिए आया क्योंकि अब तक मैंने जिन किरदारों को निभाया है, वे ज्यादातर आधुनिक या काफी लाउड रहे हैं। मुझे लगता था कि ऐसे किरदार मेरी एक्टिंग स्टाइल के करीब हैं। लेकिन जब निर्देशक ने बताया कि मुझे लक्ष्मण या रावण नहीं, बल्कि भगवान राम के किरदार के लिए चुना गया है, तो मैं चौंक गया। मैंने उनसे अपनी बात दोहराने के लिए कहा।"


देव ने अपनी झिझक का एक बड़ा कारण फिल्म के मुकाबले को भी बताया। उन्होंने मेकर्स से सवाल किया कि जब रणबीर कपूर और साई पल्लवी जैसे कलाकारों के साथ एक और 'रामायण' बन रही है, तो इस फिल्म को बनाने की आवश्यकता क्या है।


https://www.instagram.com/p/DcLWc3mjKJk/?hl=en&img_index=1


जब मैं ऐसे सवाल कर रहा था, उस समय मेरे पिता मेरे पास थे। मेरे पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। मैंने लगभग दो साल पहले अपने पिता को खो दिया था, लेकिन उस दिन उन्होंने मुझे एक सलाह दी, जिसने सब कुछ बदल दिया।


देव ने कहा, "मेरे पापा ने कहा कि इतने सवाल पूछने के बजाय तुम एक बार जाकर उनसे मिल क्यों नहीं लेते? यह सलाह मेरे लिए खास थी क्योंकि मैं उस रविवार को अपने पिता के साथ समय बिताने की सोच रहा था। मैंने उनकी बात मानी और फिल्म की टीम से मिलने चला गया।"


फिल्म के बारे में बात करते हुए देव ने कहा, "'श्री रामायण कथा' की कोशिश रामायण की कहानी की मूल भावना और प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए आज की पीढ़ी से जुड़ने की है। फिल्म में कहानी का आधार वही रखा गया है, जिसे लोग सालों से सुनते, पढ़ते और देखते आए हैं। हालांकि, फिल्म में ऐसा भी बहुत कुछ है, जो इसे बाकी रामायण प्रोजेक्ट्स से थोड़ा अलग बनाता है।"


'श्री रामायण कथा' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।