×

दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की रोमांटिक केमिस्ट्री से सजी 'इश्क दा चेहरा' का नया गाना हुआ रिलीज!

फिल्म 'बॉर्डर-2' का नया गाना 'इश्क दा चेहरा' रिलीज हो गया है, जिसमें दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शाया गया है। गाने को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, और दिलजीत ने सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं। इस गाने में प्यार और शादी के खूबसूरत लम्हों को दिखाया गया है। जानें इस गाने के बारे में और क्या खास है!
 

फिल्म 'बॉर्डर-2' का नया गाना 'इश्क दा चेहरा'

मुंबई, 9 जनवरी। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर-2' का नया गाना 'इश्क दा चेहरा' अब दर्शकों के सामने है। इस गाने में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की जिंदगी के रोमांटिक पहलुओं को दर्शाया गया है।

गाने को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच, दिलजीत दोसांझ ने सेट से अपनी और सोनम बाजवा की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

दिलजीत ने 'बॉर्डर-2' के सेट से कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह दूल्हा और सोनम बाजवा दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। गाने में उनकी शादी का दृश्य भी फिल्माया गया है। सोनम बाजवा लाल जोड़े में 90 के दशक की दुल्हन की तरह दिख रही हैं, जबकि दिलजीत उनकी खूबसूरती पर मोहित नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने तस्वीरों के साथ लिखा, 'बॉर्डर-2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इश्क दा यारा नाम सुना था, तुझसे मिला तो मैं हुआ रूबरू।

गाने 'इश्क दा चेहरा' को दिलजीत दोसांझ, सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने गाया है। इसका संगीत सचेत और परंपरा टंडन ने दिया है, जबकि लिरिक्स कौसर मुनीर ने लिखे हैं। यह गाना फिल्म 'बॉर्डर' के 'हमें जब से मोहब्बत हो चुकी है' से मिलता-जुलता है, जिसमें सभी किरदारों को प्यार में डूबा दिखाया गया है।

इससे पहले, 'घर कब आओगे' गाना भी रिलीज हुआ था, जिसे 'संदेशे आते हैं' के समान प्यार मिला है। यह गाना 6 दिन पहले जारी किया गया था और अब तक इसे 51 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। दिलजीत, वरुण और अहान फिल्म और गानों का जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं।

यह फिल्म 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित है, जिसमें वायुसेना और जल सेना के योगदान को भी दर्शाया गया है।

--News Media

पीएस/वीसी