तनाव से राहत के लिए योग: जानें कौन से आसन हैं सबसे प्रभावी!
तनाव से राहत के लिए योग
Yoga For Stress
Yoga For Stressतनाव से राहत के लिए योग: आजकल की तेज़-रफ़्तार जीवनशैली में तनाव और चिंता एक आम समस्या बन गई है। आयुर्वेद और आयुष्मान मंत्रालय के अनुसार, योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बढ़ाता है। योगासन तनाव को कम करने और मन को शांति प्रदान करने में सहायक होते हैं।
सुखासन (आसान मुद्रा)
सुखासन एक सरल तरीका है मन को शांत करने का। इसमें आराम से पालथी मारकर बैठें, आंखें बंद करें और गहरी सांस लें। अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। इसे रोजाना 5-10 मिनट करने से मानसिक शांति मिलती है और एकाग्रता में वृद्धि होती है।
बालासन (शिशु मुद्रा)
बालासन में घुटनों के बल बैठकर शरीर को आगे झुकाएं, पेट को जांघों पर और माथे को जमीन पर टिकाएं। यह आसन गर्दन, कंधों और पूरे शरीर को आराम देता है, तनाव को कम करता है और नई ऊर्जा का संचार करता है।
शलभासन
शलभासन में पेट के बल लेटकर पैरों और छाती को ऊपर उठाएं। यह आसन पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है और मानसिक थकान को दूर करता है। नियमित अभ्यास से चिंता कम होती है और आंतरिक शांति मिलती है।
पश्चिमोत्तानासन
यह आसन तंत्रिका तंत्र को शांत करता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। मानसिक स्पष्टता बढ़ाने और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने में मदद करता है। रोजाना अभ्यास से मन शांत और संतुलित रहता है।
वीरासन
वीरासन जांघों और टखनों को लचीला बनाता है। इस आसन में बैठकर गहरी सांस लें और ध्यान केंद्रित करें। यह मन को शांत करता है और तनाव को कम करने में सहायक है।
स्रोत: IANS
IANS इनपुट के साथ