×

गुप्त नवरात्रि पर देवी की महिमा: जानिए कौन सी फिल्में हैं श्रद्धा का प्रतीक?

गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर, जानें उन फिल्मों के बारे में जो देवी की महिमा और भक्ति को दर्शाती हैं। ये फिल्में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रेरणा देती हैं और देवी की शक्ति, कृपा और अच्छाई की कहानियों को प्रस्तुत करती हैं। जानिए कौन सी फिल्में हैं जो इस नवरात्रि के दौरान देखने के लिए बेहतरीन हैं।
 

गुप्त नवरात्रि का महत्व और फिल्में




मुंबई, 18 जनवरी। 19 जनवरी से माघ गुप्त नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है, जिसमें भक्तजन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लीन रहते हैं। सिनेमा जगत ने देवी की कृपा, ममता और शक्ति को पर्दे पर कई फिल्मों के माध्यम से दर्शाया है, जो चमत्कार, कृपा और महानता को उजागर करती हैं। ये फिल्में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान करती हैं और देवी की शक्ति, भक्ति तथा अच्छाई की बुराई पर विजय की कहानियों को प्रस्तुत करती हैं।


इन फिल्मों में देवी के विभिन्न रूपों जैसे काली, दुर्गा और संतोषी माता की महिमा और ताकत को दर्शाया गया है।


देवी: सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित यह क्लासिक बंगाली-हिंदी फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी, जो 19वीं सदी के बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें शर्मिला टैगोर एक युवा बहू की भूमिका में हैं, जिन्हें उनके ससुर देवी काली का अवतार मानते हैं। यह फिल्म अंधविश्वास, धार्मिक कट्टरता और पितृसत्ता पर गहरा व्यंग्य करती है, जो आज भी प्रासंगिक है।


जय संतोषी मां: यह सुपरहिट फिल्म 1975 में आई थी, जिसका निर्देशन विजय शर्मा ने किया था। यह संतोषी माता (दुर्गा का एक रूप) की भक्ति पर आधारित है। इसमें अनीता गुहा (संतोषी मां) और कनन कौशल (सत्यवती) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नारद द्वारा परीक्षा ली जाती है, लेकिन भक्ति से सभी बाधाएं दूर होती हैं।


दुर्गा मां: 1986 में आई इस फिल्म का निर्देशन के.एस. रामी रेड्डी ने किया था। यह एक त्यागी बच्ची की कहानी है, जिसे पुलिस अधिकारी देवी दुर्गा के मंदिर में मिलता है। सचिन पिलगांवकर (शंकर) और साधना सिंह (पार्वती) मुख्य कलाकार हैं। फिल्म में देवी की भक्ति, कष्टों से मुक्ति और अच्छाई की जीत का संदेश है।


जय मां दुर्गा: 2000 में आई इस फिल्म का निर्देशन संतिलाल सोनी ने किया। यह देवी दुर्गा की महिमा और भक्तों की परीक्षा पर केंद्रित है। अभिषेक चटर्जी, रिंकू घोष, अरुण गोविल और देबाश्री रॉय महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मां की कृपा से बुराई पर विजय और पारिवारिक मूल्यों की रक्षा को दर्शाया गया है।


मां का चमत्कार: यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई, जिसमें जया प्रदा और प्रेमा और चरण राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। नागेंद्र मगूडी द्वारा निर्देशित यह फिल्म देवी की दैवीय कृपा, भावनात्मक ड्रामा और भक्ति को दर्शाती है। यह नवरात्रि के दौरान देखने के लिए एक बेहतरीन फिल्म है।


द लेजेंड ऑफ देवी दुर्गा: यह एनिमेटेड फिल्म देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय की कालजयी कहानी को प्रस्तुत करती है। जयश्री शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की थीम देवताओं की सामूहिक शक्ति से दुर्गा का निर्माण और बुराई का नाश है। यह बच्चों और परिवार के लिए उपयुक्त है।