क्या ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बनेगी हिट? वरुण और जाह्नवी की प्रमोशन की मस्ती देखिए!
फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का प्रमोशन जोरों पर
नई दिल्ली, 29 सितंबर। फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज में अब केवल दो दिन बचे हैं, और इसके हिट होने के लिए वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ ने कड़ी मेहनत की है।
फिल्म का प्रमोशन विभिन्न राज्यों में किया जा रहा है, और सोशल मीडिया पर चारों सितारे अपने लुक और मस्ती के जरिए फैंस का दिल जीतने में लगे हैं।
रोहित सराफ ने वरुण, जाह्नवी और सान्या को टैग करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सभी सितारे एक लग्जरी कार में मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो में वे अपने ही फिल्म के गाने 'बिजुरिया' पर शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस कर रहे हैं, लेकिन मनीष पॉल ने अपनी कॉमेडी से सारी लाइमलाइट चुरा ली।
रोहित ने कैप्शन में लिखा, "हम अपने तरीके से नाचते रहेंगे… क्योंकि एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है… जाओ अपना टिकट बुक करो।"
फिल्म की एडवांस बुकिंग पिछले रविवार से चालू हो चुकी है।
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन इस दिन ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' भी रिलीज होगी, जो एक पैन इंडिया फिल्म है। यह फिल्म लगभग 125 करोड़ के बजट में बनी है, जबकि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बजट लगभग 60 करोड़ है। अब देखना यह है कि पहले दिन कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतती है।
वर्क फ्रंट पर, वरुण और जान्हवी की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों को 'बवाल' में देखा गया था, जिसने औसत कमाई की थी, लेकिन ओटीटी पर इसे अच्छा रिस्पांस मिला।