क्या 'हैवान' में अक्षय और सैफ का जादू चला? दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
फिल्म 'हैवान' की रिलीज पर दर्शकों की प्रतिक्रिया
मुंबई, 11 सितंबर। अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह था, लेकिन जब वे फिल्म देखकर लौटे, तो उनकी प्रतिक्रियाएं कुछ और ही थीं। कई दर्शकों ने फिल्म को लेकर निराशा व्यक्त की।
एक दर्शक ने कहा, "फिल्म देखकर मैं बहुत दुखी हूं, क्योंकि जो उम्मीद थी, वह पूरी नहीं हुई। यह एक साधारण कहानी है और इसमें देखने के लिए कुछ खास नहीं है। थिएटर में दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ था कि वे बोर हो रहे थे।"
दर्शक ने सैफ अली खान के अभिनय की तारीफ की, लेकिन अक्षय कुमार को सलाह दी कि उन्हें कॉमेडी में ही रहना चाहिए। उनका कहना था कि फिल्म को देखकर ऐसा नहीं लगता कि यह एक क्राइम थ्रिलर है।
एक अन्य दर्शक ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "सुबह-सुबह फिल्म देखकर मेरा मूड खराब हो गया। मैंने प्रियदर्शन की पुरानी कॉमेडी फिल्मों की याद में यह फिल्म देखने का सोचा था, लेकिन यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।"
एक और दर्शक ने कहा, "मैंने सोचा था कि सैफ और अक्षय की जोड़ी अच्छी होगी, लेकिन फिल्म में कहानी का कोई दम नहीं था।"
हालांकि, कुछ दर्शकों ने फिल्म की सराहना भी की। एक दर्शक ने कहा, "मुझे फिल्म अच्छी लगी। इंटरवल से पहले के गाने मजेदार थे और सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।"