☰
×

क्या है शाहरुख खान की नई फिल्म 'किंग' का राज? जानें इस एक्शन-थ्रिलर के बारे में!

शाहरुख खान की नई फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें अभिनेता एक इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी और इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी। इस एक्शन-थ्रिलर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और यह 1994 की फ्रेंच फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल' से प्रेरित है। जानें इस फिल्म के बारे में और क्या खास है!
 

शाहरुख खान की नई फिल्म 'किंग' का पोस्टर जारी

मुंबई, 27 अक्टूबर। अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' अब रिलीज के लिए तैयार है। मंगलवार को फिल्म के निर्माताओं ने एक नया पोस्टर साझा कर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया।


इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्टर में शाहरुख खान गुलाब मुंह में दबाए हुए, हाथ में बंदूक लिए और गहरी नजरों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर 24 दिसंबर 2026 की रिलीज़ तारीख भी अंकित है।


निर्माताओं ने पोस्टर के साथ लिखा, "कातिल नहीं... आशिक हूं।"


सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 1994 की फ्रेंच क्राइम फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल' से प्रेरित मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का टीजर शाहरुख खान के जन्मदिन, 2 नवंबर 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है।


इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी, जबकि मुख्य विलेन का किरदार अभिषेक बच्चन निभाएंगे, जो एक डार्क और खतरनाक भूमिका में होंगे। यह पहली बार होगा जब शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।


फिल्म का निर्माण गौरी खान, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद द्वारा 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' और 'मार्फ्लिक्स पिक्चर्स' के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी तक सामने नहीं आई हैं।


शाहरुख खान को आखिरी बार 2023 में फिल्म 'डंकी' में देखा गया था, जो अवैध आप्रवासन की प्रक्रिया पर आधारित थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर और विक्की कौशल ने विशेष भूमिका निभाई थी। 'डंकी' 2023 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।