क्या है 'लिटिल थॉमस' की कहानी? रसिका और गुलशन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज!
फिल्म 'लिटिल थॉमस' का ट्रेलर लॉन्च
मुंबई, 1 अक्टूबर। रसिका दुग्गल और गुलशन देवैया की नई फिल्म 'लिटिल थॉमस' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। यह फिल्म 1990 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिलचस्प, मजेदार और यादगार कहानी प्रस्तुत करती है।
यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म एक सात साल के बच्चे थॉमस (हृदांश पारेख) की मासूम ख्वाहिश पर केंद्रित है, जो एक छोटे भाई की चाहत रखता है। अपने माता-पिता (रसिका दुग्गल और गुलशन देवैया) को करीब लाने के लिए वह कई अजीब और मजेदार हरकतें करता है, जिससे घर में हास्य की स्थिति उत्पन्न होती है।
कौशल ओझा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म का पहला गाना 'दो गुना जिंदगी' पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है। यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में गुलशन देवैया ने बच्चों के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, "बच्चों के साथ काम करना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि उनका माहौल काफी शोरगुल वाला होता है।"
उन्होंने बाल कलाकार हृदांश पारेख की तारीफ करते हुए कहा, "हमें हृदांश के साथ कोई समस्या नहीं हुई, क्योंकि वह बहुत प्यारा है। उसकी खूबसूरत घुंघराले बाल और लुक सबसे पहले ध्यान खींचते हैं।"