×

क्या है रश्मिका और विजय की शादी के बाद की पहली फिल्म 'राणाबाली' का जादू?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में उदयपुर में शादी की और अब उनकी पहली फिल्म 'राणाबाली' का प्रोमो सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस वीडियो में उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को भा रही है। जानें इस जोड़ी के बारे में और फिल्म की कहानी के बारे में।
 

रश्मिका और विजय की शादी और नई फिल्म का जश्न


मुंबई, 28 फरवरी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित जोड़े रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी की। यह जोड़ी जल्द ही एक साथ फिल्म में दिखाई देने वाली है।


शादी के बाद भी रश्मिका और विजय लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में 'टी-सीरीज तेलुगू' ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'एन्धाय्या सामी स्पेशल सरप्राइज' नामक एक वीडियो जारी किया, जिसमें उनकी आगामी तेलुगू ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'राणाबाली' का प्रोमो सॉन्ग पेश किया गया।


यह स्पेशल सरप्राइज राणाबाली और जयम्मा के जीवन के इस महत्वपूर्ण क्षण का जश्न मनाने के लिए साझा किया गया है। मूवी का प्रोमो सॉन्ग रिलीज होते ही फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। यह कपल की शादी के बाद की पहली फिल्म है, जिसमें दोनों एक साथ नजर आएंगे। फैंस इस जोड़ी के दीवाने हैं।


वीडियो को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और कमेंट्स मिल चुके हैं, जिसमें रश्मिका और विजय की फिल्म के शादी के सीन को दिखाया गया है। स्क्रीन पर उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत भा रही है। इस वीडियो में गायक श्वेता मोहन और अजय गोगावले हैं, जबकि संगीतकार अजय अतुल हैं। गीतकार रामजोगय्या शास्त्री हैं। रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग का कार्य विजय दयाल ने किया है।


रश्मिका और विजय ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'राणाबाली' के पोस्टर को साझा किया। अभिनेत्री ने लिखा, "यह हमारे लिए एक प्यारा सरप्राइज है और अब यह आपके लिए भी एक सरप्राइज है। राणाबाली और जयम्मा, ये हम हैं।"


फिल्म 'राणाबाली' में रश्मिका (जयम्मा) और विजय (रणाबाली) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है, और इसकी कहानी 19वीं सदी के ब्रिटिश राज और रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है।