×

क्या है 'मिर्जापुर: द मूवी' का जादू? दर्शकों ने किया फुल पैसा वसूल का दावा!

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। रिलीज के बाद, दर्शकों ने इसे 'फुल पैसा वसूल' करार दिया है। हर कलाकार ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, जिससे फिल्म देखने में कोई बोरियत नहीं आई। गुड्डु पंडित की कॉमेडी टाइमिंग और रवि किशन का विलेन का रोल दर्शकों को खासा पसंद आया। जानें और क्या कहते हैं दर्शक इस फिल्म के बारे में।
 

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार प्रदर्शन

मुंबई, 4 सितंबर। बहुप्रतीक्षित क्राइम एक्शन ड्रामा 'मिर्जापुर: द मूवी' अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है, जो सिनेमाघरों के बाहर भी स्पष्ट है।


फिल्म देखने के बाद लौटे दर्शकों ने इसे 'फुल पैसा वसूल' करार दिया। उनका कहना है कि हर कलाकार ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, जिससे फिल्म देखने में कोई बोरियत नहीं आई।


एक दर्शक ने कहा, "फिल्म शानदार थी, सभी कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन मैं गुड्डु पंडित के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं। उनकी कॉमेडी टाइमिंग कमाल की थी। फिल्म में एक्शन और कहानी में कुछ नया देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।"


दूसरे दर्शक ने भी इसे 'फुल पैसा वसूल' बताया। उन्होंने कहा, "फिल्म के गाने, किरदार और कहानी सभी बेहतरीन हैं। इसमें थोड़ी गालियां हैं, लेकिन वो तो चलती हैं। रवि किशन ने विलेन का रोल निभाया है और उन्होंने शुरुआत से अंत तक शानदार काम किया है। यह एक संपूर्ण पैकेज है और इसका अगला भाग जल्द आना चाहिए।"


एक और दर्शक ने कहा, "यह फिल्म अपने आप में एक संपूर्ण पैकेज है और सभी कलाकारों का कोई मुकाबला नहीं है। निर्देशक ने सभी को उनके किरदार में बेहतरीन तरीके से पेश किया है।"


एक युवा दर्शक ने बताया कि उन्होंने लंबे समय बाद एक ऐसी फिल्म देखी है, जिसने उन्हें पूरी तरह बांधकर रखा। उन्होंने कहा, "यह एक रिफ्रेशिंग फिल्म है, मैंने इसे बहुत एंजॉय किया। हालांकि, फिल्म का सेकंड हाफ थोड़ा लंबा था, लेकिन कोई शिकायत नहीं है क्योंकि हम मिर्जापुर सीरीज के फैन हैं।"