×

क्या है 'मिर्जापुर: द मूवी' का जादू? दर्शकों ने किया जोरदार स्वागत!

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद, दर्शकों ने इसे 'फुल पैसा वसूल' बताया। हर कलाकार ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, जिससे फिल्म देखने में कोई बोरियत नहीं आई। गुड्डु पंडित का किरदार खासतौर पर दर्शकों को भा गया। रवि किशन के विलेन के रोल की भी तारीफ की गई। जानें और क्या कहते हैं दर्शक इस फिल्म के बारे में!
 

फिल्म का धमाकेदार आगाज़




मुंबई, 4 सितंबर। बहुप्रतीक्षित क्राइम एक्शन ड्रामा 'मिर्जापुर: द मूवी' अब सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जो सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है।


फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसे 'फुल पैसा वसूल' करार दिया। उनका कहना है कि हर अभिनेता ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, जिससे फिल्म देखने में कोई बोरियत नहीं आई।


एक दर्शक ने कहा, "फिल्म शानदार थी, सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है, लेकिन मुझे गुड्डु पंडित का किरदार सबसे ज्यादा पसंद आया। उनकी कॉमेडी टाइमिंग लाजवाब थी। फिल्म में एक्शन और कहानी में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को बहुत पसंद आएगा।"


दूसरे दर्शक ने भी इसे पैसा वसूल बताया और कहा, "पूरी फिल्म शानदार है, इसके गाने, किरदार और कहानी सभी बेहतरीन हैं। रवि किशन ने विलेन का रोल निभाया है और उन्होंने शुरुआत से लेकर अंत तक कमाल का काम किया है। यह एक संपूर्ण पैकेज है और इसका दूसरा भाग जल्द आना चाहिए।"


एक युवा दर्शक ने कहा, "यह फिल्म एक संपूर्ण पैकेज है और सभी कलाकारों का कोई मुकाबला नहीं है। निर्देशक ने सभी को सही तरीके से काम दिया है। यह फिल्म धुरंधर से कम नहीं है।"


एक अन्य दर्शक ने बताया कि उन्होंने लंबे समय बाद एक ऐसी फिल्म देखी है, जिसने उन्हें पूरी तरह बांधकर रखा। उन्होंने कहा, "यह फिल्म बहुत मजेदार है, हालांकि इसका सेकंड हाफ थोड़ा लंबा हो गया था। लेकिन हम सभी मिर्जापुर सीरीज के फैन हैं, इसलिए कोई शिकायत नहीं।"