×

क्या है भोजपुरी फिल्म 'शुभ लगन' का जादू? जानें इसके वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर की खास बातें!

भोजपुरी सिनेमा की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'शुभ लगन' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 29 नवंबर को होने जा रहा है। इस फिल्म में ऋषभ कश्यप और अपर्णा मलिक मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी किया है, जिसमें प्यार, एक्शन और पारिवारिक संघर्षों का मिश्रण देखने को मिलता है। जानें इस फिल्म की कहानी और कास्ट के बारे में और कैसे यह दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर रही है।
 

भोजपुरी फिल्म 'शुभ लगन' का प्रीमियर


मुंबई, 28 नवंबर। भोजपुरी सिनेमा की नई रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'शुभ लगन' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर जल्द ही होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने इस बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को एक पोस्टर जारी किया।


निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "फिल्म 'शुभ लगन' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में जानें कैसे दो दिलों का मिलन होता है। यह फिल्म 29 नवंबर, शनिवार को शाम 5:30 बजे और 30 नवंबर, रविवार को सुबह 9:30 बजे भोजपुरी के प्रमुख चैनल भोजपुरी सिनेमा पर और दंगल प्ले ऐप पर प्रसारित होगी।"


इस फिल्म का निर्देशन और लेखन रफीक लतीफ शेख ने किया है, जिसमें ऋषभ कश्यप और अपर्णा मलिक मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, शालू सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, माया यादव, संजय महानंद और मास्टर आर्यन बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। रक्षा गुप्ता गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई देंगी।


फिल्म का निर्माण मैड्स मूवीज प्रेजेंट और वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रदीप सिंह, समीर आफताब और प्रतीक सिंह ने किया है।


निर्माताओं ने पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। इस रोमांटिक-ड्रामा में प्यार, एक्शन और पारिवारिक संघर्षों का मिश्रण देखने को मिलता है।


ट्रेलर में दिखाया गया है कि शुरुआत में ऋषभ कश्यप और अपर्णा मलिक एक-दूसरे को पसंद नहीं करते और शादी नहीं करना चाहते, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दुश्मनी दोस्ती और अंत में प्यार में बदल जाती है।


ट्रेलर की शुरुआत शादी की बातचीत से होती है, जिसमें ऋषभ और अपर्णा की शादी तय होती है, लेकिन लड़की को लड़का पसंद नहीं आता, जिससे दोनों के बीच बहस होती है। दोनों तय करते हैं कि वे शादी नहीं करेंगे।


कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अपर्णा अपना लुक बदलती हैं और ऋषभ को वह पसंद आने लगती हैं, लेकिन दोनों के परिवारों में झगड़ा होता है, जिससे उनके रिश्ते पर संकट आ जाता है।