×

क्या है निविन पॉली की नई फिल्म 'बेबी गर्ल' का राज? जानें रिलीज की तारीख और खास बातें!

मलयालम अभिनेता निविन पॉली की नई फिल्म 'बेबी गर्ल' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से क्लीन 'यू' सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है, जिससे यह सभी आयु वर्ग के दर्शकों के लिए उपयुक्त है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। निविन इस फिल्म में संजल मैथ्यू के किरदार में नजर आएंगे। जानें फिल्म के अन्य कलाकारों और इसकी कहानी के बारे में।
 

निविन पॉली की 'बेबी गर्ल' को मिली सीबीएफसी से क्लीन 'यू' सर्टिफिकेट




चेन्नई, 16 जनवरी। मलयालम सिनेमा के अभिनेता निविन पॉली की नई फिल्म 'बेबी गर्ल' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई थी, और अब मेकर्स ने यह जानकारी दी है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इसे क्लीन 'यू' सर्टिफिकेट प्रदान किया है।


इसका अर्थ है कि यह फिल्म सभी आयु वर्ग के दर्शकों के लिए उपयुक्त है।


निविन पॉली ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए बताया कि फिल्म 23 जनवरी से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।


'बेबी गर्ल' में निविन पॉली संजल मैथ्यू के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का एक लुक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें निविन एक बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं, जो कहानी के प्रति जिज्ञासा बढ़ाता है।


फिल्म में निविन के साथ लिजोमोल जोस और संगीत प्रताप भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, अभिमन्यु तिलकन पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे।


इस फिल्म के निर्माता लिस्टिन स्टीफन हैं, और इसकी कहानी को बॉबी और संजय ने लिखा है, जो पहले 'ट्रैफिक' और 'अयालुम नजानुम थम्मिल' जैसी भावनात्मक कहानियों के लिए जाने जाते हैं।


तकनीकी दृष्टि से भी फिल्म मजबूत नजर आती है। संगीत क्रिस्टी जॉबी ने दिया है, जबकि दमदार स्टंट विक्की ने कोरियोग्राफ किए हैं।


निविन पॉली ने 2010 में 'मालर्वाड़ी आर्ट्स क्लब' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई छोटी फिल्मों और कैमियो में काम किया, लेकिन 2012 की 'ठट्टठिन मरायथु' से उन्हें असली पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'नेरम', '1983', 'ओह्म शांति ओशाना', 'बैंगलोर डेज', 'ओरू वडक्कन सेल्फी', और 'प्रेमम' जैसी हिट फिल्मों में काम किया।


2016 में उन्होंने 'एक्शन हीरो बिजू' से प्रोड्यूसर के रूप में भी कदम रखा और उसके बाद 'जैकबिन्टे स्वर्गराज्यम', 'सखवु', 'नजंडुकालुदे नत्तिल ओरिदावेला' और 'कायमकुलम कोचुन्नी' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। 'लव एक्शन ड्रामा', 'मुथोन' और 2025 की 'सर्वम माया' जैसी फिल्मों ने उन्हें और भी सफलता दिलाई।