×

क्या है 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता का राज? विवेक अग्निहोत्री ने की तारीफ!

आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की सराहना करते हुए इसकी सिनेमैटोग्राफी और प्रोडक्शन डिजाइन की तारीफ की। जानें इस फिल्म की सफलता के पीछे का राज और विवेक के सुझाव।
 

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की चर्चा जारी


मुंबई, 30 मार्च। आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के बाद भी दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ी है। फिल्म की कहानी, एक्शन और टीम की मेहनत की हर जगह प्रशंसा हो रही है।


इस बीच, प्रसिद्ध निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की सराहना की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आदित्य धर और उनकी टीम को बधाई दी। विवेक ने बताया कि वह कुछ दिनों के लिए कैलिफोर्निया के एक गांव में थे, इसलिए फिल्म नहीं देख पाए, लेकिन बाद में लॉस एंजेलेस जाकर इसे देखा।


उन्होंने लिखा, "शाबाश। आदित्य धर ने एक बार फिर फिल्म के माध्यम से कमाल कर दिया है। सच में, फिल्म इतनी बेहतरीन है कि उस पर कुछ कहना सिर्फ शोर होगा।"


विवेक ने पूरी टीम की प्रशंसा की और विशेष रूप से दो महत्वपूर्ण क्राफ्ट्स का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "फिल्म में सभी ने बेहतरीन काम किया है, लेकिन मैं खास तौर पर विकास की विश्वस्तरीय सिनेमैटोग्राफी और सैनी जोहराय के प्रोडक्शन डिजाइन को सम्मानित करना चाहता हूं।"


उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा में कैमरा और प्रोडक्शन डिजाइन का तालमेल होना आवश्यक है। जब दोनों में सामंजस्य होता है, तभी फिल्म एक मास्टरपीस बनती है। 'धुरंधर' में इस तालमेल ने नई मिसाल कायम की है।


विवेक ने आदित्य को एक सुझाव भी दिया, "आप समझदार हैं और अपने रास्ते को जानते हैं। बस पूरे सिस्टम के प्रति सतर्क रहें। कभी-कभी यह चुनौतीपूर्ण और आकर्षक होता है। आपकी टीम के सभी सदस्य भी कमाल के हैं।"


गौरतलब है कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर: द रिवेंज' हाल के समय की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म को सभी भाषाओं में दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और शो हाउसफुल जा रहे हैं।