×

क्या है 'जटाधरा' का नया गाना 'जो लाली जो'? जानें रिलीज डेट और खास बातें!

फिल्म 'जटाधरा' का नया गाना 'जो लाली जो' जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस गाने की झलक में इंदिरा कृष्णा की भावनाएं दर्शाई गई हैं, जो दर्शकों को लोरी की याद दिला सकती हैं। जानें इस गाने के बारे में और फिल्म की अन्य खासियतें।
 

फिल्म 'जटाधरा' का नया गाना 'जो लाली जो' जल्द आ रहा है


मुंबई, 23 अक्टूबर। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जटाधरा' का नया गाना 'जो लाली जो' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में गाने की झलक साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा की।


इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा गया, "दिल को छू लेने वाली सुकून भरी धुन, जो आपके माता-पिता के बलिदानों की याद दिलाएगी। फिल्म 'जटाधरा' का नया गाना 'जो लाली जो' शुक्रवार को रिलीज होगा।"


गाने की झलक में दिग्गज अभिनेत्री इंदिरा कृष्णा अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर ममता की झलक देखने को मिल रही है, जिससे फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि यह गाना किसी लोरी की तरह हो सकता है।


फैंस इस झलक को देखकर गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


इससे पहले, फिल्म के दो गाने 'पल्लो लटके' और 'धन पिसाचिनी' भी रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।


फिल्म 'जटाधरा' एक पारिवारिक ड्रामा थ्रिलर है, जिसमें भावनाओं, बलिदान और रिश्तों की गहराई को दर्शाया गया है।


इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने किया है। इसे जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया है। निर्माण की जिम्मेदारी उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने संभाली है।


को-प्रोड्यूसर के रूप में अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा शामिल हैं, जबकि दिव्या विजय क्रिएटिव प्रोड्यूसर और भाविनी गोस्वामी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर की भूमिका में हैं। फिल्म का साउंडट्रैक जी म्यूजिक कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। यह फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।