क्या है 'कृष्णावतारम्' का जादू? जानें इस महाकाव्य फिल्म के ट्रेलर की खास बातें!
महाकाव्य फिल्म 'कृष्णावतारम्' का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुंबई, 15 अप्रैल। महाकाव्य फिल्म 'कृष्णावतारम्' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। यह ट्रेलर भगवान श्री कृष्ण की दिव्य दुनिया की एक अद्भुत झलक प्रस्तुत करता है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे नियति उन्हें प्रिय राधा से दूर कर देती है।
ट्रेलर की अवधि 3 मिनट 30 सेकंड है और इसे बेहद आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसकी शुरुआत राधा और श्रीकृष्ण की रासलीला से होती है, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कहानी और भी भावुक होती जाती है, जिसमें श्रीकृष्ण को अपने कर्तव्य के लिए अपने प्रेम का त्याग करते हुए दिखाया गया है।
ट्रेलर में वृंदावन में श्रीकृष्ण के बचपन, बांसुरी की मधुर धुन और राधा के साथ उनके प्यारे रिश्ते को दर्शाया गया है। श्रीकृष्ण को प्रेम, दया और दिव्य शक्ति का प्रतीक माना गया है।
इसके बाद कुरुक्षेत्र के युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया जाता है, जहां श्रीकृष्ण अर्जुन को सही मार्ग दिखाते हैं। यह हमें यह सिखाता है कि धर्म की हमेशा जीत होती है और अधर्म का अंत होता है। श्रीकृष्ण महाभारत के केंद्रीय पात्र हैं, जिन्होंने भगवदगीता के माध्यम से हमें कर्तव्य, धर्म और भक्ति का गहरा ज्ञान दिया है।
यह फिल्म भक्ति भाव को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी। इसकी पटकथा प्रकाश कपाड़िया और राम मोरी ने लिखी है, जबकि अयनंका बोस ने इसकी सिनेमैटोग्राफी की है। संगीत प्रसाद एस का है, प्रोडक्शन डिजाइन चोक्कास भारद्वाज का है, कॉस्ट्यूम निधि याशा के हैं और गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं।
फिल्म 'कृष्णावतारम्' का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है और इसे एए फिल्म्स द्वारा 7 मई 2026 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसे क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज के साजन राज कुरुप, शोभा संत और अथास्रिकथा मोशन पिक्चर्स की पूनम श्रॉफ व पार्थ गज्जर ने प्रोड्यूस किया है।
यह फिल्म भक्ति भाव की एक भव्य कहानी को प्रस्तुत करेगी और यह तीन भागों की श्रृंखला का पहला भाग है।