क्या है ईशा मालवीय की नई फिल्म 'इश्कन दे लेखे' का जादू? जानें सब कुछ!
ईशा मालवीय की नई पंजाबी फिल्म का ऐलान
मुंबई, 2 मार्च। टेलीविजन की दुनिया में अपनी अदाकारी से लाखों दिलों में जगह बनाने वाली ईशा मालवीय अब अपनी नई पंजाबी फिल्म 'इश्कन दे लेखे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ गायक और अभिनेता गुरनाम भुल्लर भी शामिल होंगे।
सोमवार को ईशा ने एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ईशा ने इस वीडियो के साथ लिखा, "इश्कन दे लेखे 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"
यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जो प्यार, जुनून और व्यक्तिगत निर्णयों के बीच उलझनों को दर्शाती है। इसमें कॉलेज जीवन, पंजाब की खूबसूरत लोकेशंस और भावुक प्रेम कहानियों का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है।
फिल्म में ईशा और गुरनाम के अलावा राणा रणबीर, मिंटू कप्पा, बलविंदर बुलेट, गुरलीन चोपड़ा, गुरप्रीत रंधावा, जसबीर गिल, मोहनी तूर, बाबर खान, कवि सिंह, शनाया खन्ना, मनिंदर वेली, अर्शदीप कौर भट्टी, डेवी सिंह, सीरत प्रीत, रंग हरजिंदर, पुष्पक चौंटा, हेजल सप्रा और अर्शदीप सिंह गिल जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं।
इस फिल्म का निर्देशन मनवीर बरार ने किया है, जबकि इसकी कहानी जस्सी लोहका ने लिखी है। कार्यकारी निर्माता जसविंदर लाहरी हैं।
मध्यप्रदेश की निवासी ईशा मालवीय के लिए यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है। उनके फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ईशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और 2021 में टेलीविजन शो 'उड़ारियां' से अभिनय में कदम रखा, जहां उन्होंने जैस्मीन का किरदार निभाया। इसके बाद, उन्हें 2023 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में देखा गया, जहां उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा, उन्होंने 'पांव की जुत्ती' और 'शेकी शेकी' जैसे कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।