×

क्या है 'आकाशमलो ओका तारा' की कहानी? जानें इस फिल्म की रिलीज डेट और मुख्य कलाकारों के बारे में!

निर्देशक पवन सादिनेनी की नई फिल्म 'आकाशमलो ओका तारा' 20 नवंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दुलकर सलमान और सात्विका वीरावल्ली मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक लड़की के अंतरिक्ष यात्री बनने के सपने के इर्द-गिर्द घूमती है। जानें इस फिल्म के बारे में और क्या खास है इसमें!
 

फिल्म 'आकाशमलो ओका तारा' की रिलीज की घोषणा

हैदराबाद, 17 सितंबर। निर्देशक पवन सादिनेनी की नई फिल्म 'आकाशमलो ओका तारा' के निर्माताओं ने हाल ही में बताया कि यह फिल्म 20 नवंबर को वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में दुलकर सलमान और सात्विका वीरावल्ली मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


यह कहानी एक ऐसी लड़की के सपनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरिक्ष यात्री बनने का ख्वाब देखती है।


प्रोडक्शन हाउस स्वप्ना सिनेमाज ने सोशल मीडिया पर रिलीज की तारीख साझा करते हुए लिखा, 'सितारों की ओर यात्रा शुरू हो रही है… 'आकाशमलो ओका तारा' 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। हमारे साथ आइए... एक अद्भुत दुनिया आपका इंतजार कर रही है।'


इस घोषणा के बाद दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ गई है।


फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में सात्विका के किरदार का परिचय भी दिया था। गीता आर्ट्स ने सोशल मीडिया पर उनका इंट्रोडक्शन वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी कहानी की झलक दिखाई गई। वीडियो की शुरुआत एक छोटी बच्ची से होती है, जो आसमान की ओर देखकर पूछती है कि वह अंतरिक्ष में कैसे जा सकती है। इसके बाद सात्विका का किरदार दिखाया जाता है, जो एक ग्रामीण क्षेत्र से आती है और अंतरिक्ष में जाने का सपना देखती है।


वीडियो में एक पुरुष की आवाज सुनाई देती है, जो उसके गांव और हालात का जिक्र करते हुए कहता है कि जिस गांव में सड़क नहीं है, वहां से वह अंतरिक्ष में जाने का सपना देख रही है। पहले गांव की सीमा पार करके दिखाओ।


इस छोटे से वीडियो से स्पष्ट होता है कि फिल्म की कहानी एक लड़की के सपनों, संघर्ष और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश के इर्द-गिर्द घूमेगी।


'आकाशमलो ओका तारा' का संगीत दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है, जबकि फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सुजीत सारंग ने की है।


इस फिल्म का निर्माण लाइट बॉक्स मीडिया के बैनर तले संदीप गुन्नम और रम्या गुन्नम द्वारा किया जा रहा है। गीता आर्ट्स और स्वप्ना सिनेमा इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।