×

क्या रिया कपूर की ज्वेलरी चोरी ने फैशन शो को किया प्रभावित? जानें पूरी कहानी!

फिल्म निर्माता रिया अनिल कपूर की ज्वेलरी चोरी की घटना ने फैशन जगत में हलचल मचा दी है। न्यूयॉर्क में एक फैशन शो के दौरान उनकी मेकअप आर्टिस्ट के हैंडबैग से 1.35 करोड़ रुपये के हीरे जड़े इयररिंग्स चोरी हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी मुंबई एयरपोर्ट, फ्लाइट या न्यूयॉर्क में हुई। जानें इस मामले की पूरी जानकारी और पुलिस की कार्रवाई के बारे में।
 

रिया कपूर की ज्वेलरी चोरी का मामला


मुंबई, 20 जून। फिल्म निर्माता और फैशन स्टाइलिस्ट रिया अनिल कपूर के ज्वेलरी चोरी होने की घटना सामने आई है। सहार पुलिस स्टेशन ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


शिकायत के अनुसार, न्यूयॉर्क में एक फैशन शो के दौरान रिया कपूर की मेकअप आर्टिस्ट के हैंडबैग से 1.35 करोड़ रुपये के हीरे जड़े इयररिंग्स चोरी हो गए। ये इयररिंग्स मुंबई के मेहता और गोयंका ज्वेलर्स से किराए पर लिए गए थे। सवलीन सिंह, जो कि मुंबई की एक प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट हैं, पिछले 7 वर्षों से रिया कपूर के साथ काम कर रही हैं।


रिया कपूर को 29 अप्रैल को न्यूयॉर्क में 'नेट गाला' फैशन शो में आमंत्रित किया गया था, और उनकी पूरी टीम भी उनके साथ जा रही थी। मेकअप टीम के लिए महंगे इयररिंग्स किराए पर लिए गए थे, जिन्हें सवलीन ने अपनी हैंडबैग में रखा था। सभी ने 27 अप्रैल की रात को मुंबई से अमीरात एयरलाइंस की फ्लाइट ली।


28 अप्रैल की शाम को, टीम न्यूयॉर्क के कैनेडी एयरपोर्ट पर पहुंची। होटल पियर न्यूयॉर्क में चेक-इन करने के बाद, जब सवलीन ने इयररिंग्स के बॉक्स खोले, तो दोनों खाली थे। मेहता ज्वेलर्स के इयररिंग्स की कीमत 66 लाख रुपये और गोयंका ज्वेलर्स के इयररिंग्स की कीमत 69 लाख रुपये थी।


सवलीन ने मुंबई लौटने पर सहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी मुंबई एयरपोर्ट, फ्लाइट में या न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद हुई।