क्या 'दृश्यम 3' ने दर्शकों का दिल जीत लिया? जानें फिल्म की पहली प्रतिक्रियाएं!
फिल्म 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' की रिलीज
मुंबई, 2 अक्टूबर। अभिनेता अजय देवगन की नई क्राइम ड्रामा फिल्म 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह था, जिसका असर अब सिनेमाघरों में भी देखने को मिल रहा है।
'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' ने हर उम्र के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। सिनेमाघरों से लौटे दर्शक फिल्म को लेकर काफी खुश नजर आए।
सिनेमाघर के बाहर कॉमेडियन सुनील पाल भी मौजूद थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में न केवल फिल्म की तारीफ की, बल्कि सभी कलाकारों के अभिनय की भी सराहना की।
सुनील पाल ने कहा, "यह फिल्म बहुत शानदार है। जिन्होंने इसके पहले दो भाग देखे हैं, वे इसकी कहानी को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। दृश्यम के दर्शक इसके परिवार से भलीभांति परिचित हो चुके हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना की कमी महसूस हुई, लेकिन जयदीप ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।"
एक दर्शक ने कहा, "यह फिल्म 2026 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म हो सकती है, हमें यह इतनी पसंद आई। कहानी ही फिल्म की आत्मा है, जिसे देखकर कोई भी बोर नहीं होगा। मुझे लगता है कि अक्षय खन्ना को होना चाहिए था, लेकिन जयदीप अहलावत ने भी अच्छा काम किया है।"
एक अन्य दर्शक ने कहा, "जिन्होंने पहले की फिल्में देखी हैं, उन्हें समझ में आएगा कि कहानी आखिर कहां जा रही है। फिल्म की पूरी टीम ने शानदार काम किया है।"
एक दर्शक ने कहा, "इस फिल्म को देखकर कोई भी एक पल के लिए भी बोर नहीं होगा। इसे बहुत ही परफेक्शन के साथ बनाया गया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है, जिससे फिल्म का हर सीन और भी शानदार लग रहा है। बेशक, हम अक्षय खन्ना को मिस कर रहे थे, लेकिन जयदीप अहलावत ने भी बेहतरीन काम किया है।"
एक महिला दर्शक ने सभी से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा, "यह फिल्म बहुत शानदार है और मैं चाहूंगी कि सभी लोग इसे जरूर देखें। जिन्होंने पहले दोनों पार्ट देखे हैं, उन्हें यह तीसरी फिल्म भी देखनी चाहिए।"